Wednesday, September 9, 2026
Home Chhattisgarh Bacheli NMDC News: एनएमडीसी ने बेनपाल को दी नई सौगात, कलामंच और...

Bacheli NMDC News: एनएमडीसी ने बेनपाल को दी नई सौगात, कलामंच और डोमशेड का हुआ उद्घाटन

Bacheli NMDC News

Bacheli NMDC News: फकरे आलम खान/बचेली: दंतेवाड़ा जिले के बचेली क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत बेनपाल में एनएमडीसी के सीएसआर एवं सिविल विभाग द्वारा नवनिर्मित कलामंच और डोमशेड का उद्घाटन किया गया। यह निर्माण कार्य सीएसआर मद के तहत कराया गया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

Bacheli NMDC News: एनएमडीसी बचेली द्वारा 2 जून 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कलामंच और डोमशेड के निर्माण से गांव में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों और सामुदायिक आयोजनों को व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने में मदद मिलेगी।

Bacheli NMDC News: उद्घाटन कार्यक्रम में उप-महाप्रबंधक (सीएसआर) जोसी थॉमस, उप-महाप्रबंधक (सिविल) सीताराम डहरिया, उप-महाप्रबंधक (सिविल) के.पी. बंसोड़ तथा सहायक महाप्रबंधक (सिविल) अखिलेश दीवान मौजूद रहे। इसके अलावा ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, वार्ड पंच, पटेल, कोटवार और आसपास के गांवों के ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Bacheli NMDC News: एनएमडीसी प्रबंधन ने बताया कि कंपनी अपने सामाजिक दायित्वों के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। बेनपाल में इस परियोजना का क्रियान्वयन बचेली परियोजना प्रमुख श्रीधर कोडाली के मार्गदर्शन में किया गया। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here