Tuesday, May 19, 2026
39.1 C
Raipur

Indore Crime: घरेलू काम के बहाने घर में घुसी महिला ने उड़ाए लाखों रुपये

Indore Crime: इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र से एक बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा हुआ है। घरेलू सहायिका के रूप में काम करने आई एक महिला ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर घर से 7 लाख रुपये नकद चुरा लिए और फरार हो गई। पुलिस ने जांच करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और चार लाख रुपये नकद व चोरी के पैसों से खरीदी गई एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्या नगर निवासी ललित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर से 7 लाख रुपये चोरी हो गए हैं। ललित ने कुछ दिन पहले एक महिला को घरेलू काम के लिए रखा था, लेकिन उसके पास कोई पहचान पत्र या विवरण नहीं था। उसी महिला पर चोरी का शक जताया गया।

Indore Crime: पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें महिला अपने दो साथियों के साथ चोरी की योजना बनाते और घर के आसपास घूमते देखी गई। इसके आधार पर महिला और उसके दो साथी महेन्द्र व राघव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि ये तीनों आरोपी राजस्थान निवासी हैं। पूछताछ में तीनों ने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने इनके पास से 4 लाख रुपये नकद और करीब 2 लाख रुपये मूल्य की एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है, जिसे चोरी के पैसों से खरीदा गया था।

फिलहाल भंवरकुआ थाना पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि संभवतः इनका अन्य शहरों में भी आपराधिक नेटवर्क हो सकता है। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि बिना सत्यापन के घरेलू स्टाफ रखना कितना खतरनाक साबित हो सकता है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी को काम पर रखने से पहले स्थानीय थाने में उसका पुलिस वेरिफिकेशन अवश्य कराएं।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Latest YouTube Shorts

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories