Wednesday, August 19, 2026
Home Crime रीवा में बच्चों के विवाद के बाद सड़क पर उतरे दो परिवार,VIDEO...

रीवा में बच्चों के विवाद के बाद सड़क पर उतरे दो परिवार,VIDEO VIRAL…जाने पूरी खबर…

Mp Fight Case: रीवा शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकान मोहल्ले में बीती रात बच्चों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प में बदल गया। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है, जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान महिलाओं समेत दोनों परिवारों के लोग आमने-सामने आ गए। घटना में दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।

पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में महिलाएं भी विवाद के दौरान मारपीट करती नजर आ रही हैं।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुनील चिकवा और सरोज चिकवा का विवाद जीतू चिकवा और कमलेश चिकवा के परिवार से पहले से चल रहा था। बताया गया है कि बीती शाम दोनों पक्षों के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया और कुछ ही देर में दोनों परिवारों के महिला और पुरुष सदस्य मौके पर पहुंच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन विवाद काफी देर तक चलता रहा।

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर लोग कानून व्यवस्था और बढ़ते पारिवारिक विवादों को लेकर भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद दोनों परिवारों के सदस्य सिटी कोतवाली थाने पहुंचे, जहां दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और शिकायतों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटे-छोटे विवाद अब तेजी से हिंसक रूप ले रहे हैं, जिससे मोहल्लों का माहौल खराब हो रहा है। लोगों ने पुलिस से इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here