CG Accident News : कथा से लौट रहे मां-बेटे को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, मुआवजे का मिला आश्वासन

Sanjay Sahu
CG Accident News

CG Accident News : बिलासपुर। बिलासपुर में कथा-पूजा में शामिल होकर घर लौट रहे मां-बेटे की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे ग्राम पंधी स्थित यादव ढाबा के सामने हुआ। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिसे प्रशासन की समझाइश के बाद खत्म किया गया। यह मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।

CG Accident News : मिली जानकारी के अनुसार, सीपत क्षेत्र के ग्राम जांजी निवासी सकुन बाई अपने बेटे हरीश सिंह के साथ बिलासपुर में रिश्तेदार के यहां आयोजित कथा-पूजा में शामिल होने आई थीं। पूजा के बाद रात में दोनों वापस गांव लौट रहे थे, तभी ग्राम पंधी के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

CG Accident News : सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों को तात्कालिक सहायता के तौर पर 25-25 हजार रुपये की राशि देने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही हादसे वाले स्थान पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने और ओवरस्पीड व ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई। सीपत पुलिस अज्ञात ट्रेलर की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *