Tikamgarh MP News : 3 माह की जगह 1 माह का राशन देने पर विवाद, जमकर चले लात-घूंसे…..

टीकमगढ़। Tikamgarh MP News : जिले के मोहनगढ़ तहसील के टोरिया शुक्लान गांव में राशन वितरण को लेकर बड़ा बवाल हो गया। आरोप है कि केंद्र पर पहुंचे बीपीएल कार्डधारक देवेंद्र अहिरवार को तीन माह की बजाय सिर्फ एक माह का गेहूं देने की बात कही गई। जब देवेंद्र ने इसका विरोध किया, तो राशन वितरक महेंद्र केवट ने न सिर्फ गाली-गलौज, बल्कि ग्रामीणों के सामने जमकर मारपीट भी की।

 Tikamgarh MP News :  घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें मारपीट साफ तौर पर देखी जा सकती है। पीड़ित ने मोहनगढ़ थाने में महेंद्र केवट और उसके पिता गणेश केवट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।थाना प्रभारी कमल सिंह ठाकुर ने बताया कि शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ जल्द ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।

यह घटना ग्रामीण राशन व्यवस्था में गड़बड़ी और लाभार्थियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को उजागर करती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nishanebaz.com (@nishaanebaz_com)

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories