HomeChhattisgarhRaipur Municipal Corporation : ई-चालान और ई-नोटिस की शुरुआत, आयुक्त ने दिए...

Raipur Municipal Corporation : ई-चालान और ई-नोटिस की शुरुआत, आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश….

Date:

Related stories

रायपुर। Raipur Municipal Corporation : राजधानी रायपुर में नगर निगम के कार्यों को और अधिक पारदर्शी, सरल और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब निर्माण से जुड़ी सभी स्वीकृतियों, नोटिसों और शुल्कों के लिए ई-चालान और ई-नोटिस प्रणाली लागू की जाएगी। इस नई व्यवस्था से लोगों को निगम कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और कार्यों की निगरानी भी ऑनलाइन संभव हो सकेगी।

Raipur Municipal Corporation : नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने इस संबंध में संबंधित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि नक्शा स्वीकृति, निर्माण स्वीकृति, नोटिस जारी करने जैसे सभी कार्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हों। इससे कार्यों की रफ्तार बढ़ेगी और भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा।

आयुक्त ने विधायक निधि, अधोसंरचना मद और विकास कार्यों की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश देते हुए समयसीमा में गुणवत्ता पूर्ण कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन और 1100 शिकायत पोर्टल से आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान करने की बात कही गई है।

Raipur Municipal Corporation

स्वच्छता व्यवस्था को लेकर आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों और स्वास्थ्य अधिकारियों को हर दिन फील्ड में निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी जवाबदेह होंगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही बाजारों और सार्वजनिक स्थानों में गंदगी, कचरा और दुकानों द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ वीडियोग्राफी के आधार पर ई-चालान जारी करने का आदेश दिया गया है। जलभराव की समस्या से निपटने के लिए भी जोनवार रिपोर्ट मांगी गई है।

नगर निगम मुख्यालय में हुई समय-सीमा बैठक में नगर निवेशक, अभियंता, जोन कमिश्नर और स्वास्थ्य अधिकारियों सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। यह बैठक शहर की प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकती है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here