Urfi Javed को ‘द ट्रेटर्स’ जीतने पर मिल रही गालियां और धमकियां, बोलीं- कपड़े नहीं, इस बार जीत से नफरत….

Parivesh
Urfi Javed को 'द ट्रेटर्स' जीतने पर मिल रही गालियां और धमकियां

मुंबई | Urfi Javed : एक बार फिर उर्फी जावेद चर्चा में हैं, मगर इस बार वजह उनके कपड़े नहीं बल्कि उनकी जीत है। रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में शानदार परफॉर्मेंस देकर विजेता बनीं उर्फी को सोशल मीडिया पर लोगों की गालियों और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। कई यूजर्स ने उन्हें अपशब्द कहे, उनकी जीत पर सवाल उठाए और धमकियां दीं।

Urfi Javed : उर्फी ने इन मैसेजेस के स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, “इस बार मेरे कपड़ों पर नहीं, मेरी जीत पर नफरत मिल रही है। कुछ लोग इतने छोटे सोच के हैं कि उनका पसंदीदा नहीं जीतता तो विजेता को गाली देने लगते हैं।” उर्फी ने कहा कि चाहे वह कुछ भी करें, लोग हमेशा उन्हें ट्रोल ही करेंगे, लेकिन वह रुकेंगी नहीं।

उनकी इस पोस्ट पर कई सेलेब्स और फैन्स ने उन्हें सपोर्ट किया है। अर्जुन बिजलानी ने लिखा, “तुम बिल्कुल सही हो, आगे बढ़ती रहो।” वहीं पूरब झा और अरिजीत तनेजा जैसे साथी कलाकारों ने भी हौसला बढ़ाया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *