International Exposure : ‘रामायण’ का ट्रेलर होगा वैश्विक मंच से रिलीज, दुनिया देखेगी भारतीय संस्कृति की झलक!

0
146

मुंबई: ‘रामायण’ बनेगी इंडियन सिनेमा का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट – 4,000 करोड़ का बजट और इंटरनेशनल टारगेट
अब भारतीय संस्कृति से जुड़ी इस कहानी को तगड़ा इंटरनेशनल एक्सपोजर दिलाएगा. भारत का सबसे बड़ा फिल्म प्रोजेक्ट ‘रामायण’ अब इंटरनेशनल मंच पर धमाका करने के लिए तैयार है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर ‘रामायण’ भारत का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है. लगभग 4000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही ये फिल्म भारत ही नहीं, दुनिया भर के सबसे बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स में से एक है.

रामायण' का ट्रेलर इस बड़े इंटरनेशनल इवेंट में होगा लॉन्च, ग्लोबल मंच पर  गूंजेगा 'जय श्री राम'! - ramayana part 1 ranbir kapoor san diego comic con  trailer launch ntcpsm - AajTakइस फिल्म के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल ने एक ताजा अपडेट शेयर किया है, जो सिनेमा लवर्स की एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है. ‘रामायण’ का ट्रेलर सैन डिएगो कॉमिक कॉन 2026 में रिवील किया जाएगा. चलिए बताते हैं कि ये एक बहुत बड़ी बात क्यों है और ‘रामायण’ के लिए क्या कमाल कर सकता है.

फिल्मों के लिए कॉमिक कॉन इवेंट्स सिर्फ सैन डिएगो में ही नहीं, दुनिया भर में कई जगह होते हैं. यूएस में ही न्यूयॉर्क और शिकागो वगैरह में भी ऐसे इवेंट होते हैं. इंडिया में भी दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद वगैरह शहरों में कॉमिक कॉन इवेंट्स करवाए जाते हैं. इन इवेंट्स में ज्यादातर फोकस कॉमिक बुक्स पर बेस्ड कंटेंट पर होता है. मगर सैन डिएगो कॉमिक कॉन, पूरी दुनिया में इस तरह का सबसे बड़ा पॉप कल्चर इवेंट है. कॉमिक्स, वीडियो गेम्स, एनिमेशन कंटेंट, टीवी शोज और फिल्मों पर इसका फोकस बहुत तगड़ा रहता है.

First Glimpse Of Ranbir Kapoor's <i>Ramayana</i> To Be Launched At WAVES  Summit 2025: ReportRead more Naan scam case : रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा को स्पेशल कोर्ट से जमानत

भारत की वो 7 जगह जहां होती है दशानन की पूजा, नहीं होता रावण दहन

4000 करोड़ में बन रही ‘रामायणम्’, कहां से हुई फंडिंग? प्रोड्यूसर बोले- पता नहीं
सैफ अली खान-अरविंद त्रिवेदी
ऑनस्क्रीन ‘रावण’ बनकर छाए ये स्टार्स, मगर इस एक्टर जैसा नहीं कर सका कोई काम  जहां हुआ था सीता हरण, कटी थी शूर्पणखा की नाक..घूम आएं इन खूबसूरत जगहों पर

क्या है लक्ष्मण रेखा? न वाल्मीकि, न मानस रामायण में वर्णन

यहां जो फिल्में मंच पर आती हैं, उन्हें दुनिया भर की ऑडियंस देखती है. दुनिया के तमाम ऐसे फिल्म प्रोजेक्ट जो साइंस-फिक्शन, एनिमेशन या फैंटेसी पर बेस्ड हैं, वो इस मंच पर आना चाहते हैं. मार्वल की सुपरहीरो फिल्में हों या टॉम क्रूज के सुपर एक्शन प्रोजेक्ट्स, सबका मकसद सैन डिएगो के कॉमिक कॉन में जनता को इम्प्रेस करना होता है.

Read more DIG Harcharan Bhullar : रिश्वतखोरी के आरोप में DIG भुल्लर के खिलाफ मासिक 5 लाख की मांग का खुलासा

Ramayan - Official Trailer | Ranbir Kapoor, Yash Raj, Sai Pallavi | Nitesh  Tiwari | (Fan-Made) - YouTubeइस इवेंट में अगर किसी फिल्म की हवा बन गई, तो इंटरनेशनल मीडिया में उसकी कवरेज तगड़ी हो जाती है और पक्के सिनेमा लवर्स उसपर नजर बनाए रखते हैं. इसलिए ‘रामायण’ का ट्रेलर इस इवेंट में लॉन्च होना दो बातों की गारंटी है— मेकर्स अपनी फिल्म को लेकर इतने कॉन्फिडेंट हैं कि इसकी झलक यहां दिखाने को तैयार हैं. और ‘रामायण’ की चर्चा इंटरनेशनल लेवल पर होने वाली है. इसके प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा हैं जिनकी कंपनी कई ऑस्कर विनिंग हॉलीवुड फिल्मों के VFX पर काम कर चुकी है. इनमें से कई फिल्में सैन डिएगो कॉमिक कॉन में जा चुकी हैं. ग्राफिक्स के मामले में, इंटरनेशनल फिल्म लवर्स में नमित और उनकी कंपनी का नाम बड़े भरोसे के साथ लिया जाता है. इस भरोसे के साथ वो रामायण की कहानी पर्दे पर पेश करने जा रहे हैं. वाल्मीकि रामायण पर बेस्ड ये फिल्म एक प्रभु श्रीराम की कहानी को पहली बार मॉडर्न फिल्ममेकिंग की भव्यता के साथ इस ग्रैंड स्केल पर लेकर आ रही है. अगर सैन डिएगो कॉमिक कॉन में उनकी फिल्म माहौल बनाने में कामयाब हो गई तो इंटरनेशनल मार्केट्स में इसकी डिमांड बहुत तगड़ी होगी.

‘रामायण’ से पहले इस इवेंट में गई है कोई इंडियन फिल्म?

पिछले साल आई फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ का टाइटल लॉन्च सैन डिएगो कॉमिक कॉन में हुआ था. इंडियन माइथोलॉजी पर बेस्ड इस फैंटेसी-एडवेंचर फिल्म को इस इवेंट में तगड़ा रिस्पॉन्स मिला था. इससे पहले भारतीय कॉमिक्स तो इस इवेंट में गई थीं, मगर कभी किसी फिल्म ने यहां हाथ नहीं आजमाया था. ‘कल्कि 2898 AD’ का स्टाइल बिल्कुल किसी हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म जैसा था. इसलिए इसे कॉमिक कॉन में बहुत चर्चा मिली थी. जहां ‘कल्कि 2898 AD’ एक फैंटेसी फिल्म थी, वहीं ‘रामायण’ पूरी तरह एक माइथोलॉजिकल फिल्म है. इसमें वो घटनाएं और किरदार हैं जो भारतीय समाज में आदर्श माने जाते हैं. ये भारतीय संस्कृति को भी दिखाती है. ऐसे में अगर इसे लेकर इंटरनेशनल ऑडियंस में जिज्ञासा और एक्साइटमेंट बनी तो ये सिर्फ ‘रामायण’ के लिए ही अच्छा नहीं होगा. बल्कि फिर और भी मेकर्स इंडियन माइथोलॉजी को इस स्केल पर एक्सप्लोर करने की हिम्मत दिखाएंगे.

सैन डिएगो कॉमिक कॉन और ‘रामायण’ की रिलीज डेट तय 

डायरेक्टर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ दो पार्ट में बनी है. पहला पार्ट दिवाली के मौके पर, नवंबर 2026 में रिलीज होगा. इस दौर की सबसे बड़ी इंडियन फिल्म के लिहाज से ‘रामायण’ को तगड़े मार्केटिंग कैम्पेन और प्रमोशन की जरूरत होगी. सैन डिएगो कॉमिक कॉन जुलाई 2026 में होना है. इसलिए यहां से फिल्म का प्रमोशनल कैम्पेन का स्टार्ट, नवंबर रिलीज के लिए एक दमदार शुरुआत होगी.

Share The News
Previous articleEarthquake : अफगान-ताजिकिस्तान सीमा पर भूकंप, जम्मू-कश्मीर तक महसूस हुए झटके
Next articleCG News : दीपावली की रौनक में हादसा: अग्रसेन चौक पर थार कार में लगी आग, अफरा-तफरी मची
Vikash Khalkho
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here