Thursday, September 3, 2026
Home National Jharkhand News : पति ने चलती ट्रेन से पत्नी को फेंका, हालत...

Jharkhand News : पति ने चलती ट्रेन से पत्नी को फेंका, हालत गंभीर, ICU में भर्ती….

Jharkhand News
Jharkhand News

झारखंड | Jharkhand News : झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। गंभीर रूप से घायल महिला खुशबू कुमारी को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।

Jharkhand News : उत्तर प्रदेश के देवरिया की रहने वाली खुशबू कुमारी ने गोरखपुर निवासी शंकर कुमार से एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। बताया गया कि दोनों झारखंड घूमने आए थे और धार्मिक स्थलों की यात्रा के बाद बनारस-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन से लौट रहे थे। पतरातू स्टेशन पार करने के बाद, ट्रेन जब किरीगढ़ा के पास पहुंची, तभी शंकर ने पत्नी को दरवाजे के पास ले जाकर धक्का दे दिया।

गंभीर रूप से घायल खुशबू एक नाले में पड़ी मिली। ग्रामीणों और रेलवे कर्मचारियों ने सूचना पाकर उसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से रामगढ़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की पसलियों में फ्रैक्चर है और पैर में भी गंभीर चोटें आई हैं।

होश में आने पर खुशबू ने बताया कि शादी के बाद शंकर का व्यवहार लगातार खराब होता जा रहा था। वह आए दिन मारपीट करता था। घटना वाले दिन भी वह सामान्य रूप से बात कर रहा था, लेकिन अचानक चलती ट्रेन से धक्का दे दिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और यह सवाल खड़ा कर दिया है कि प्रेम विवाह के बाद भी महिलाएं कितनी असुरक्षित हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here