बिलासपुर। Nishaanebaz.com-Bilaspur Molestation Arrest: चकरभाठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला के घर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चकरभाठा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी रमाकांत सूर्यवंशी (30 वर्ष) ग्राम सैदा, थाना सकरी का निवासी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाने पहुंचकर आपबीती दर्ज कराई। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 14 सितंबर 2026 की सुबह लगभग 4:30 से 5 बजे के बीच वह अपने घर के कमरे में सो रही थी। उसी दौरान आरोपी अनधिकृत रूप से उसके कमरे के भीतर दाखिल हो गया और गलत नीयत से महिला से बदसलूकी करने लगा।
Read More : Bhatapara Swine Fever Outbreak: भाटापारा के पिग फार्म हाउस में स्वाइन फीवर की दस्तखत से 40 सूअरों की मौत
नींद खुलने पर जब महिला को स्थिति का अहसास हुआ, तो उसने तत्काल आरोपी की हरकतों का विरोध किया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसे अंजाम भुगतने और घटना की जानकारी किसी अन्य व्यक्ति को देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने बिना डरे सीधे चकरभाठा थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत प्राप्त होते ही चकरभाठा पुलिस ने बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 74 और 351(3) के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी रमाकांत सूर्यवंशी को हिरासत में ले लिया। पुलिसिया पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।







[…] Bilaspur Molestation Arrest: सुबह-सुबह घर में घुसा सिरफि… […]