Monday, May 25, 2026
42.1 C
Raipur

DURG CRIME :इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर बना अवैध संबंध… महिला और बच्चे की हत्या कर कुएं में फेंका शव, 12 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

DURG CRIME :दुर्ग। जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में महिला और बच्चे की दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी छत्रपाल सिंगौर का मृतिका सुनीता चतुर्वेदी से इंस्टाग्राम के माध्यम से परिचय हुआ था, जो बाद में अवैध संबंध तक पहुंच गया। जब महिला ने साथ रहने और शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने अपने चचेरे भाई शुभम सिंगौर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली।

DURG CRIME :22 जून को ग्राम खम्हरिया के दो अलग-अलग कुओं से एक महिला और एक बच्चे के शव बरामद हुए थे। महिला की उम्र लगभग 30-35 वर्ष और बच्चे की उम्र करीब 8-10 वर्ष बताई गई। महिला के हाथ-पैर बंधे हुए थे और दोनों शव साड़ी में लपेटकर पत्थर बांधकर कुएं में फेंके गए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मामला दर्ज किया।

DURG CRIME :जांच में पता चला कि मृतिका सुनीता चतुर्वेदी रायपुर निवासी थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले से सिविल लाइन थाने में दर्ज थी। इंस्टाग्राम पर हुई पहचान के बाद आरोपी छत्रपाल ने सुनीता से नजदीकी बढ़ाई और शादी का झांसा दिया। मृतिका बार-बार साथ रहने का दबाव बना रही थी, जबकि छत्रपाल पहले ही किसी और महिला से शादी कर चुका था। इससे तंग आकर उसने अपने चचेरे भाई शुभम के साथ मिलकर 18 जून को रायपुर से महिला और उसके बेटे को खम्हरिया लाकर खेत में गला दबाकर हत्या कर दी और शवों को कुओं में फेंक दिया।

DURG CRIME :गिरफ्तार आरोपी

1. छत्रपाल सिंगौर पिता अजेन्द्र सिंगौर, उम्र 26 वर्ष
2. शुभम कुमार सिंगौर पिता विरेन्द्र सिंगौर, उम्र 22 वर्ष

DURG CRIME :जांच में रही इनकी भूमिका अहम

DURG CRIME :थाना पाटन प्रभारी अनिल कुमार साहू, एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार रूसिया सहित अमलेश्वर और क्राइम टीम के अधिकारियों व जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

Latest YouTube Shorts

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories