नहीं थम रहा शराब ओवर रेटिंग का मामला, आबकारी विभाग बना मूकदर्शक…वीडियो

महोबा | महोबा जिले में शराब ओवर रेटिंग का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है, और इस मामले में आबकारी विभाग अब तक मूकदर्शक बना हुआ है। लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें शराब की कीमतों को लेकर चर्चा हो रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। एक वायरल वीडियो में यह कहा जा रहा है कि 55 रुपए वाले क्वार्टर को 70 रुपए में बेचा जा रहा है।

इस वीडियो में झूम (देशी शराब) के क्वार्टर की लेन-देन की चर्चा हो रही है, और आबकारी विभाग की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से यह संदेह उत्पन्न हो रहा है कि कहीं इसमें मिलीभगत तो नहीं है। इस बार का मामला पठा तिगैला स्थित एक देशी शराब की दुकान का है, जहाँ इस ओवर रेटिंग का खेल चल रहा है। अब देखना यह है कि इस मामले में कार्रवाई कौन करेगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories