Tuesday, June 16, 2026
41.7 C
Raipur

M.P News : बरगी डैम हादसे का हीरो बना रमजान! 25 फीट ऊंचाई से छलांग लगाकर बचाईं 4 जिंदगियां…

जबलपुर : जबलपुर के बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों को समय रहते बचा लिया गया। इस बीच एक मजदूर रमजान की बहादुरी अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।रमजान ने अपनी जान की परवाह किए बिना डूबते क्रूज को देखकर बांध में छलांग लगा दी और 4 लोगों की जान बचा ली।

25 फीट ऊंचाई से बांध में कूद गया रमजान

जिस स्थान पर क्रूज हादसा हुआ, उसके पास ही पुल निर्माण का काम चल रहा था। वहां मौजूद मजदूरों ने अचानक क्रूज को अनियंत्रित होते देखा।

पश्चिम बंगाल निवासी मजदूर रमजान उस समय पुल पर काम कर रहा था। जैसे ही उसने क्रूज को डूबते देखा, वह तुरंत रस्सी लेकर करीब 25 फीट ऊंचाई से बांध में कूद गया।रमजान ने पानी में फंसे लोगों तक पहुंचकर रस्सी की मदद से उन्हें बाहर निकालना शुरू किया।

6 लोगों को बाहर निकाला

रमजान और उसके साथियों ने मिलकर कुल 6 लोगों को पानी से बाहर निकाला। इनमें 4 लोग जिंदा थे, जबकि 2 लोगों की मौत हो चुकी थी।स्थानीय लोगों के मुताबिक अगर मजदूर तुरंत मदद के लिए आगे नहीं आते, तो हादसे में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती थी।

प्रत्यक्षदर्शी ने सुनाई पूरी घटना

रमजान के साथी मजदूर बिंद्र कुमार ने हादसे की आंखों देखी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सभी मजदूर पुल निर्माण कार्य में लगे हुए थे।

बिंद्र कुमार के अनुसार, क्रूज को असंतुलित होता देख रमजान ने पायलट को रुकने के लिए आवाज भी लगाई थी। साथ ही उसने अपने साथियों से रस्सी लाने के लिए कहा था।लेकिन कुछ ही देर बाद क्रूज पानी में समा गया और फिर मजदूरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया।

बहादुरी की हर तरफ हो रही सराहना

रमजान की बहादुरी और मानवता की भावना की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग उसे असली हीरो बता रहे हैं।इस हादसे में मजदूरों की तत्परता ने कई परिवारों को उजड़ने से बचा लिया।

Share The News

Latest YouTube Videos

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Modi Government 12 Years:  Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Modi Government 12 Years: Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Latest YouTube Shorts

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक,  देर रात तक चलता रहा क्लब

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक, देर रात तक चलता रहा क्लब

CG News: चलती कार बनी आग का गोला वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

CG News: चलती कार बनी आग का गोला वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

CG News: महतारी वंदन योजना के हितग्राही बहिनी मन बर जरूरी खबर!

CG News: महतारी वंदन योजना के हितग्राही बहिनी मन बर जरूरी खबर!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories