M.P News : इंदौर में नक्शा सुधार मामले में कार्रवाई! डिप्टी कलेक्टर को कलेक्टर का नोटिस

Rahul Goshwami

इंदौर :  इंदौर में भूमि नक्शा संशोधन मामले में लापरवाही सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने एसडीएम ओमप्रकाश बड़कुल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

नोटिस में एसडीएम से 7 दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हलचल तेज हो गई है।

नक्शा संशोधन आवेदन से जुड़ा मामला

जानकारी के अनुसार आवेदिका सुरजीत कौर ने ग्राम अरंडिया स्थित भूमि के नक्शा सुधार और खसरा संशोधन को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया था।

मामले की जांच के दौरान शासकीय कार्य में नियमों के उल्लंघन और प्रक्रियाओं की अनदेखी की बात सामने आई। इसके बाद कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की।

कलेक्टर SCN – ओमनारायण बडकुल

नियमों के उल्लंघन पर जारी हुआ नोटिस

कलेक्टर कार्यालय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि राजस्व संबंधी कार्यों में गंभीर लापरवाही और नियमों का पालन नहीं किया गया।

इसी को आधार बनाते हुए एसडीएम ओमप्रकाश बड़कुल को कारण बताओ नोटिस थमाया गया है। अब उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना स्पष्टीकरण देना होगा।

जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद प्रदेश में सरकारी कार्यों में लापरवाही को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति लागू की जा रही है। इसी के तहत इंदौर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है।

कुछ दिन पहले भी कलेक्टर शिवम वर्मा ने लापरवाही के आरोप में कनाड़िया क्षेत्र से एडीएम स्तर के अधिकारी को हटाया था।
Read more : M.P News : मऊगंज में जमीनी विवाद में युवक की हत्या, दो पक्षों में खूनी संघर्ष

प्रशासनिक सख्ती से बढ़ी जवाबदेही

इस कार्रवाई को प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता से जोड़कर देखा जा रहा है। अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि शासकीय कार्यों में किसी भी तरह की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *