Wednesday, April 29, 2026
34.3 C
Raipur

cg news: रायगढ़ के कुरू गांव में नशामुक्ति का बड़ा अभियान एसएसपी शशि मोहन सिंह ने मातृशक्ति की सराहना की

CG news: Gouri Shankar Gupta: रायगढ़ जिले के अंतिम छोर और खरसिया तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरू में सोमवार को जन-जागरूकता शिविर और नशा मुक्ति एवं वन्यजीव संरक्षण पर केंद्रित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस चौकी जोबी की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

कार्यक्रम में एसडीओपी प्रभात कुमार पटेल ने बताया कि एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई के साथ जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जोबी क्षेत्र के 28 गांवों में से 24 गांव नशामुक्ति की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं। इसमें महिला समूहों की भूमिका सबसे अहम रही है। महिलाओं ने पुलिस के साथ मिलकर युवाओं को शराब और नशे से दूर करने का अभियान चलाया है जिससे अवैध शराब निर्माण और बिक्री के मामलों में कमी आई है।

CG news: Gouri Shankar Gupta: एसएसपी शशि मोहन सिंह ने अपने संबोधन में मातृशक्ति को इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने नशे को सामाजिक बुराई मानते हुए जिस तरह इसके खिलाफ जनआंदोलन खड़ा किया है वह पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि यह केवल नशा छोड़ने का अभियान नहीं बल्कि समाज को मुख्यधारा में लौटाने का प्रयास है।

एसएसपी ने कहा कि पुलिस और जनता के समन्वय से ही स्थायी बदलाव संभव है और जोबी क्षेत्र इसका उदाहरण बनकर उभरा है। उन्होंने एसडीओपी प्रभात पटेल चौकी प्रभारी लक्ष्मी राठौर और स्थानीय पुलिस टीम की सराहना करते हुए इसे सामुदायिक पुलिसिंग की प्रभावी मिसाल बताया।

CG news: Gouri Shankar Gupta: कार्यक्रम में थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव चौकी प्रभारी लक्ष्मी राठौर महिला समूहों के सदस्य ग्रामीण और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

CG news: Gouri Shankar Gupta: एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई केवल पुलिस की नहीं बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है और जोबी का मॉडल पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत बन सकता है।

CG NEWS: रायगढ़ में पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी एटीएम चोरी: गैस कटर के साथ आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories