Burhanpur Forest Encroachment, : बुरहानपुर के झांझर में रणक्षेत्र जैसा मंजर: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, जेसीबी चालक सहित कई घायल; 190 हेक्टेयर जमीन मुक्त

0
77

Burhanpur Forest Encroachment, : बुरहानपुर (गोपाल देवकर): वनमंडल की नेपा रेंज अंतर्गत ग्राम झांझर में रविवार को अवैध अतिक्रमण हटाने गई प्रशासन की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने अचानक पथराव कर दिया। इस हिंसक झड़प में जेसीबी चालक समेत करीब 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, इस हमले के बाद भी प्रशासन पीछे नहीं हटा और भारी पुलिस बल के साथ दोबारा धावा बोलकर 190 हेक्टेयर वन भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया।

रणनीति के तहत हुआ हमला: रविवार सुबह करीब 11 बजे जब वन विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम बाहरी अतिक्रमणकारियों के टपरे (अस्थायी झोपड़ियां) हटाने पहुंची, तभी वहां छिपे लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। घायल जेसीबी चालक को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस घटना के बाद चार जिलों से आए 500 से अधिक वनकर्मियों और पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया।

कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी: डीएफओ विद्याभूषण सिंह ने बताया कि यह अभियान लंबे समय से नियोजित था। पथराव करने वाले उपद्रवियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ निंबोला थाने में मामला दर्ज कराया जा रहा है। वर्तमान में पूरे झांझर क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है ताकि दोबारा अतिक्रमण की स्थिति न बने। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ यह जीरो टॉलरेंस की नीति आगे भी जारी रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here