Monday, April 27, 2026
39.1 C
Raipur

CG NEWS : DMF घोटाले में पूर्व IAS अनिल टुटेजा को झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

CG NEWS : बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के चर्चित डीएमएफ (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन) घोटाले में पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए साफ कहा कि प्रथम दृष्टया मामले में उनकी भूमिका सामने आती है और उन्हें राहत देना उचित नहीं होगा।

CG NEWS : कोर्ट ने यह भी माना कि टुटेजा पहले एक वरिष्ठ प्रशासनिक पद पर रह चुके हैं, ऐसे में जमानत मिलने पर गवाहों और सबूतों को प्रभावित करने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इस निर्णय के बाद उन्हें फिलहाल जेल में ही रहना होगा।

CG NEWS : यह मामला कोरबा जिले के डीएमएफ फंड में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है, जहां बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। इस मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने प्रवर्तन निदेशालय की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की थी।

CG NEWS : जांच एजेंसियों के अनुसार, उस समय उद्योग विभाग में अतिरिक्त सचिव रहे टुटेजा की भूमिका इस कथित घोटाले में महत्वपूर्ण रही है। इसे एक सुनियोजित आर्थिक अपराध बताया जा रहा है, जिसमें सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप शामिल हैं।

CG NEWS : सुनवाई के दौरान टुटेजा के वकील ने अदालत में दलील दी कि अन्य सह-आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है और जांच में देरी हो रही है। साथ ही पर्याप्त ठोस साक्ष्य न होने की बात भी कही गई। हालांकि राज्य सरकार ने इन तर्कों का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग समेत अन्य मामलों में पर्याप्त सबूत मौजूद हैं और जमानत मिलने से जांच प्रभावित हो सकती है।

CG NEWS : दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी और जांच की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए राहत देने से इनकार कर दिया।

Share The News

Latest YouTube Videos

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

5 महीने से लापता बेटा…मां और बहन ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप, 70 लाख की मांग, रिकॉर्डिंग होने की बात..

5 महीने से लापता बेटा…मां और बहन ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप, 70 लाख की मांग, रिकॉर्डिंग होने की बात..

Geetpuri Liquor Shop :  सरकार के दावे फेल! बलौदबाज़ार में कोचिया राज हावी, गीतपुरी शराब दुकान से...

Geetpuri Liquor Shop : सरकार के दावे फेल! बलौदबाज़ार में कोचिया राज हावी, गीतपुरी शराब दुकान से...

Excise Overtime Scam  कैसे हुआ आबकारी विभाग में 115 करोड़ ओवरटाइम घोटाला, , जांच में बड़े नाम...

Excise Overtime Scam कैसे हुआ आबकारी विभाग में 115 करोड़ ओवरटाइम घोटाला, , जांच में बड़े नाम...

Latest YouTube Shorts

शिवरीनारायण में 9 दिनों तक जगद्गुरु रामभद्राचार्य सुनाएंगे श्रीराम कथा...#cg #news #cgnews

शिवरीनारायण में 9 दिनों तक जगद्गुरु रामभद्राचार्य सुनाएंगे श्रीराम कथा...#cg #news #cgnews

वर्दी पर दाग! डायल 112 में पैसे लेते दिखा आरक्षक, वायरल वीडियो ने खोली पोल...#cg #cgpolice #viral

वर्दी पर दाग! डायल 112 में पैसे लेते दिखा आरक्षक, वायरल वीडियो ने खोली पोल...#cg #cgpolice #viral

फोरम के आदेश के बाद भी नहीं थमी वसूली रायपुर के मॉल्स में अवैध पार्किंग शुल्क जारी...#cg #shorts

फोरम के आदेश के बाद भी नहीं थमी वसूली रायपुर के मॉल्स में अवैध पार्किंग शुल्क जारी...#cg #shorts

दुर्ग में अफेयर के चलते खौफनाक कांड युवती ने आरक्षक की पत्नी बेटे की बेरहमी से हत्या...#cg #shorts

दुर्ग में अफेयर के चलते खौफनाक कांड युवती ने आरक्षक की पत्नी बेटे की बेरहमी से हत्या...#cg #shorts

बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल, करोड़ों की...

बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल, करोड़ों की...

बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग से सियासी हलचल 93% मतदान के बाद ‘बदलाव’ या ‘बरकरार’ पर नजरें...

बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग से सियासी हलचल 93% मतदान के बाद ‘बदलाव’ या ‘बरकरार’ पर नजरें...

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

CG NEWS: रफ्तार का कहर: मोहला-मानपुर में कार पलटने से 10 घायल, बिलासपुर में सड़क हादसे में महिला की मौत

मोहला-मानपुर/बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार और लापरवाही के...

Related Articles

Popular Categories