Kurmi Samaj Land Dispute CG : हाईकोर्ट से जीत के बाद कुर्मी समाज आक्रामक: विवादित जमीन पर स्कूल और अवैध निर्माण को लेकर खड़े किए सवाल

VIKASH KHALKHO

Kurmi Samaj Land Dispute CG : गौरी शंकर गुप्ता/कोरबा/बिलासपुर: राजस्व न्यायालय और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से पक्ष में फैसला आने के बाद कुर्मी क्षत्रिय समाज ने विवादित भूमि को लेकर मोर्चा खोल दिया है। समाज के अध्यक्ष आर.के. वर्मा ने दोटूक शब्दों में कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद अब किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाज ने जमीन पर संचालित हो रहे “बिलियन पब्लिक स्कूल” की वैधानिकता पर सवाल उठाते हुए इसे तत्काल खाली कराने की मांग की है।

गंभीर आरोपों की फेहरिस्त: कुर्मी समाज ने आरोप लगाया है कि इस भूमि पर न केवल बिना अनुमति के विशाल भवन का निर्माण किया गया, बल्कि नियमों को ताक पर रखकर नया प्रवेश मार्ग भी बनाया गया है। समाज का सबसे गंभीर आरोप धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का है। समाज के अनुसार, परिसर में स्थापित बजरंग बली और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमाओं को क्षति पहुँचाई गई है, जिससे पूरे समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

ऐतिहासिक जुड़ाव और आंदोलन की चेतावनी: समाज का कहना है कि 1985 से यह स्थल उनकी सामाजिक गतिविधियों और महापुरुषों की जयंती आयोजनों का प्रमुख केंद्र रहा है। समाज की मांग है कि यह भूमि “सरदार वल्लभभाई पटेल स्मृति संस्थान” को तत्काल सौंपी जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही जमीन खाली कराकर कब्जा नहीं दिलाया, तो समाज उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा। अब सभी की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *