Tuesday, March 31, 2026
29.1 C
Raipur

103 टेस्ट, 7195 रन और अब अलविदा… चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट छोड़ा

 नई दिल्ली। भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। पुजारा ने रविवार (24 अगस्त) को सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह भारतीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायर हो रहे हैं।

Read News : जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश : श्रीनगर और गुरेज में बादल फटने से मार्ग बंद, बाद में राहत कार्य शुरू

पुजारा ने लिखा —

  • “भारतीय जर्सी पहनकर मैदान पर उतरना, राष्ट्रगान गाना और हर बार पूरी कोशिश करना… इस एहसास को शब्दों में बयां करना नामुमकिन है। लेकिन कहते हैं न कि हर अच्छी चीज़ का एक अंत होता है। मैंने फैसला लिया है कि मैं भारतीय क्रिकेट के हर फॉर्मेट से संन्यास ले रहा हूं। आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया।”

पुजारा की भावुक पोस्ट

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर कीं और लिखा कि राजकोट जैसे छोटे शहर से क्रिकेट का सपना लेकर चले थे, तब अंदाज़ा नहीं था कि यह सफर उन्हें इतनी ऊंचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने बीसीसीआई, सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन, सभी टीमों, फ्रेंचाइज़ और काउंटी क्लब्स का आभार जताया। साथ ही अपने गुरुओं, कोचों और आध्यात्मिक मार्गदर्शकों का भी धन्यवाद किया।

पुजारा ने लिखा कि यह खेल उन्हें दुनिया के अलग-अलग कोनों तक ले गया और फैन्स का जो प्यार मिला वह हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने परिवार के समर्थन को इस सफर का सबसे अहम हिस्सा बताया और कहा कि अब जीवन के अगले पड़ाव में वह परिवार को ज्यादा वक्त देंगे।

Read News : Indore Crime : पाटनीपुरा चौराहे के पास नाश्ता दुकान में लगी भीषण आग, इलाके में अफरा-तफरी

करियर एक नज़र में

  • आखिरी टेस्ट मैच – 7 जून 2023, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, ओवल
  • कुल टेस्ट मैच – 103, रन: 7195, औसत: 43.62
  • कुल वनडे – 5, रन: 51
  • टेस्ट डेब्यू – 9 अक्टूबर 2010, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, बेंगलुरु
  • वनडे डेब्यू – 1 अगस्त 2013, जिम्बाब्वे के खिलाफ

पुजारा का करियर भारतीय क्रिकेट की सबसे स्थिर और भरोसेमंद बल्लेबाजी कहानियों में से एक रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories