Rewa News : रीवा हत्याकांड: महिला का धड़ से अलग सिर 2 घंटे बाद खेत में मिला, जांच जारी

Rewa News : रीवा : रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लोही गांव में महिला की सिर लाश मिलने के बाद। पुलिस ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला का कटा हुआ सिर ढूंढ निकाला है। आरोपियों ने महिला की हत्या करने के बाद उसका सिर घर से 50 मीटर दूर गेहूं के खेत में फेंक दिया था। जिसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर उसका सिर बरामद कर लिया है।

Rewa News : सोमवार की दोपहर रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लोही गांव में 55 वर्षीय महिला लीलावती पटेल की सिर धड़ से अलग कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। महिला का शव उसके घर के पास ही मिला था, जबकि उसका सिर गायब था। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के साथ ही महिला के सिर की भी तलाश शुरु की।

Rewa News : आसपास करीब दो किलोमीटर के दायरे में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। शाम तक चले ऑपरेशन के बाद गेहूं के खेत से महिला का कटा सिर बरामद किया गया। आरोपी सिर को घर से करीब 50 मीटर दूर खेत में फेंककर फरार हो गए थे। हत्या में कितने लोग शामिल थे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, फिलहाल पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है।

 

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

IPS P. Sundarraj ने NIA में संभाला IG का पदभार, कहा- राह नई पर सेवा का संकल्प वही

IPS P. Sundarraj: नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ और...

Related Articles

Popular Categories