KATNI NEWS : कटनी में अवैध शराबखोरी पर CSP की रेड, होटल संचालक पर केस दर्ज

Sanjay Sahu
KATNI NEWS

KATNI NEWS : कटनी : कटनी में अवैध शराबखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसीया ने देर रात रेड की। माधव नगर क्षेत्र स्थित 7/11 होटल में छापेमारी के दौरान बिना अनुमति लोगों को शराब पिलाई जा रही थी। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई, जिससे होटल में हड़कंप मच गया।

 

KATNI NEWS : जांच में सामने आया कि होटल संचालक अवैध रूप से महंगी शराब परोस रहा था। इस पर माधव नगर थाना पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत होटल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

KATNI NEWS : खास बात यह रही कि थाना क्षेत्र से महज कुछ दूरी पर चल रही इस गतिविधि की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं थी, जबकि सीएसपी ने खुद कार्रवाई करते हुए पूरे मामले का खुलासा किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई, जिसके बाद इलाके में अवैध शराब कारोबारियों में दहशत का माहौल है।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *