TI suspended : इंदौर में वीआईपी ड्यूटी में लापरवाही पर टीआई निलंबित, सीएम कार्यक्रम के दौरान थे गैरहाजिर

Sanjay Sahu
TI suspended

TI suspended : इंदौर : इंदौर में वीआईपी ड्यूटी में लापरवाही भारी पड़ गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम के दौरान गैरहाजिर रहने पर एक टीआई को सस्पेंड कर दिया गयाहै। पुलिस कमिश्नर ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए तुरंत निलंबन के आदेश जारी किए हैं।

TI suspended : दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की वीआईपी ड्यूटी के दौरान बापट चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी टीआई राहुल राजपूत को सौंपी गई थी। लेकिन ड्यूटी के दौरान वे मौके पर मौजूद नहीं पाए गए।

TI suspended : इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने तत्काल प्रभाव से टीआई राहुल राजपूत को सस्पेंड कर दिया। बताया जा रहा है कि वर्तमान में राहुल राजपूत ट्रैफिक विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

TI suspended : जानकारी के मुताबिक, यह पहला मामला नहीं है जब राहुल राजपूत पर कार्रवाई हुई हो। इससे पहले भी द्वारकापुरी थाने में पदस्थापना के दौरान कार्य में लापरवाही और अव्यवस्था को लेकर उन्हें सस्पेंड किया जा चुका है।

TI suspended : वीआईपी ड्यूटी को लेकर पुलिस महकमे में पहले से ही सख्त निर्देश जारी रहते हैं, ऐसे में इस तरह की लापरवाही को गंभीर अनुशासनहीनता माना गया है।
फिलहाल इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में स्पष्ट संदेश गया है कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *