Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal LPG संकट पर बड़ा फैसला! इंदौर में नए कनेक्शन बंद, भोपाल में...

LPG संकट पर बड़ा फैसला! इंदौर में नए कनेक्शन बंद, भोपाल में सख्ती

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल से रसोई गैस को लेकर दो बड़ी खबरें सामने आई हैं, जिनसे प्रशासन की सख्ती और स्थिति की गंभीरता साफ नजर आ रही है। एक तरफ इंदौर में नए LPG कनेक्शन पर अस्थायी रोक लगाई गई है, वहीं दूसरी ओर भोपाल में गैस वितरण में गड़बड़ी और कालाबाजारी को रोकने के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया गया है।

इंदौर में नए LPG कनेक्शन पर रोक

इंदौर में जिला प्रशासन ने घरेलू LPG गैस कनेक्शन के नए आवेदनों पर एक महीने के लिए रोक लगा दी है। इस दौरान e-KYC सहित सभी प्रक्रियाएं भी बंद रहेंगी। खाद्य आपूर्ति अधिकारी एम.एल. मारू के अनुसार, यह फैसला बढ़ती मांग और सीमित आपूर्ति के संतुलन को बनाए रखने के लिए लिया गया है।

जरूरतमंदों को 5 किलो सिलेंडर से राहत

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आपात स्थिति में उपभोक्ताओं को 5 किलो का छोटा सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, फिलहाल कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर भी रोक लगा दी गई है, ताकि घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा सके।

Read more : M.P News : जबलपुर स्वास्थ्य घोटाला- डेढ़ करोड़ के मामले में CMHO डॉ. संजय मिश्रा सस्पेंड

भोपाल में जांच टीम का गठन

राजधानी भोपाल में गैस वितरण में गड़बड़ी, अवैध वसूली और कालाबाजारी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सख्त कदम उठाए हैं। उन्होंने SDM स्तर के अधिकारियों की विशेष टीम गठित की है, जो रोजाना विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जांच करेगी।

औचक निरीक्षण और सख्त कार्रवाई

यह टीम गैस एजेंसियों में स्टॉक, सिलेंडर के वजन और गुणवत्ता, अवैध भंडारण, काला बाजारी और अतिरिक्त शुल्क जैसे मामलों की जांच करेगी। साथ ही रिफिलिंग और दुरुपयोग से जुड़े मामलों पर भी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। सभी SDM को रोजाना अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन का सख्त रुख

कलेक्टर के आदेश पर एडीएम द्वारा सभी अधिकारियों को औचक निरीक्षण करने और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here