HomeChhattisgarhKhelo India Tribal Games : रायपुर में ट्राइबल गेम्स का रोमांच, मेडल...

Khelo India Tribal Games : रायपुर में ट्राइबल गेम्स का रोमांच, मेडल टैली में कर्नाटक नंबर 1, मेजबान छत्तीसगढ़ की उम्मीदें बरकरार

Date:

Related stories

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में देशभर की टीमें शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

मेडल टैली में कर्नाटक शीर्ष पर

अब तक की मेडल टैली में कर्नाटक की टीम 8 गोल्ड, 3 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। वहीं ओडिशा 5 गोल्ड, 1 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज के साथ दूसरे स्थान पर है। असम 2 गोल्ड और 3 सिल्वर के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है।

Read More : LPG बुकिंग पर साय सरकार का बड़ा फैसला! तय समय में मिलेगा सिलेंडर, गैस सप्लाई पर नए नियम

छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन

मेजबान छत्तीसगढ़ की टीम अभी तक कोई गोल्ड मेडल नहीं जीत पाई है। टीम के खाते में 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल आए हैं, जिससे वह मेडल टैली में छठे स्थान पर बनी हुई है।

अनुष्का भगत का शानदार प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ के लिए स्वीमिंग इवेंट में अनुष्का भगत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 200 मीटर इंडिविजुअल मेडली में सिल्वर मेडल जीता। इससे पहले वह 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में भी सिल्वर हासिल कर चुकी हैं, जिससे राज्य का मान बढ़ा है।

अन्य खेलों में मिला-जुला प्रदर्शन

हॉकी में छत्तीसगढ़ को हार का सामना करना पड़ा, जबकि फुटबॉल का मुकाबला ड्रॉ रहा। वहीं वेटलिफ्टिंग में राज्य के खिलाड़ी अभी तक कोई मेडल नहीं जीत सके हैं।

मेडल टैली (अब तक)

राज्य गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज कुल
कर्नाटक 8 3 1 12
ओडिशा 5 1 8 14
असम 2 3 0 5
मिजोरम 1 1 0 2
त्रिपुरा 0 2 2 4
छत्तीसगढ़ 0 2 1 3

आगे की उम्मीदें

छत्तीसगढ़ की टीम से अभी भी कई इवेंट्स में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। आने वाले मुकाबलों में खिलाड़ी गोल्ड मेडल जीतकर राज्य को मेडल टैली में ऊपर ले जाने की कोशिश करेंगे।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here