Saturday, September 26, 2026
Home Sports IPL 2026 का आज से धमाकेदार आगाज, RCB vs SRH के बीच...

IPL 2026 का आज से धमाकेदार आगाज, RCB vs SRH के बीच ओपनिंग मुकाबला… बेंगलुरु में छक्कों की बारिश तय!

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 19वां सीजन शनिवार, 28 मार्च से धमाकेदार अंदाज में शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। यह हाई-वोल्टेज मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

कोहली की वापसी पर टिकी नजरें

इस मुकाबले में सबसे ज्यादा चर्चा विराट कोहली की वापसी को लेकर है। लंबे समय बाद मैदान पर उतर रहे कोहली से फैंस को बड़ी पारी की उम्मीद है। वहीं कप्तान रजत पाटीदार के नेतृत्व में RCB लगातार दूसरा खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी।

Read More : MP News : ‘मोहन’ सरकार का बड़ा फैसला, बैंक ऑफ बड़ौदा 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट, जानें पूरा माजरा

ईशान किशन के पास कप्तानी की चुनौती

सनराइजर्स हैदराबाद की कमान इस बार युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन संभाल रहे हैं। नियमित कप्तान पैट कमिंस के चोटिल होने के कारण ईशान शुरुआती मैचों में टीम की अगुवाई करेंगे। यह उनके लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगा।

SRH का आक्रामक टॉप ऑर्डर

हैदराबाद की टीम की सबसे बड़ी ताकत उसका टॉप ऑर्डर है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी तेज शुरुआत देने के लिए जानी जाती है। वहीं मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन और लिविंगस्टोन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं।

RCB का संतुलित स्क्वॉड

RCB इस बार मजबूत और संतुलित नजर आ रही है। टीम में फिल साल्ट, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड जैसे आक्रामक खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी टीम के लिए चिंता का विषय हो सकती है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक 26 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें SRH ने 14 और RCB ने 11 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। पिछले सीजन में SRH ने RCB को हराया था, ऐसे में बेंगलुरु बदला लेने के इरादे से उतरेगी।

संभावित प्लेइंग XI

RCB: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी।
SRH: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, नीतीश रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स, शिवम मावी।

हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद

चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, ऐसे में इस मैच में चौके-छक्कों की बरसात और बड़े स्कोर देखने को मिल सकते हैं।IPL 2026 का यह पहला मुकाबला ही रोमांच, उत्साह और क्रिकेट के जबरदस्त एक्शन से भरपूर होने वाला है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here