Indore Crime : साड़ी का झूला बना… और खेल-खेल में चली गई एक मासूम की जान, पढ़िए खैफनाक मंजर

Sanjay Sahu
Indore Crime

Indore Crime :इंदौर में एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय छात्रा की जान चली गई। चंदननगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर में खेल-खेल में साड़ी से झूला बनाना एक मासूम के लिए घातक साबित हुआ।

मृत छात्रा की पहचान महिमा, पिता राम कुशवाहा के रूप में हुई है। वह कक्षा आठवीं में पढ़ती थी और अपने परिवार के साथ रहती थी। घटना के समय वह घर के कमरे में साड़ी का झूला बनाकर खेल रही थी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से साड़ी का फंदा उसके गले में कस गया और उसकी मौत हो गई।

काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों को शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो वह फंदे पर लटकी मिली। परिवार वाले तुरंत उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Indore Crime :घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मामला पूरी तरह हादसा है या इसके पीछे कोई और कारण है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *