Thursday, September 10, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, तेज हवाओं...

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ तापमान में गिरावट की संभावना

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर : छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।

CG NEWS : कुछ इलाकों में ओले गिर सकते हैं, जिससे तापमान में लगभग 2–3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। यह बदलाव पश्चिम बंगाल से ओडिशा तक बने ट्रफ के प्रभाव के कारण हो रहा है, जिसका असर प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में 4 अप्रैल तक देखने को मिल सकता है।

CG NEWS : रायपुर सहित कई जिलों में फिलहाल बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। इससे पहले बिलासपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में तेज हवा और बारिश के कारण पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की घटनाएं सामने आई हैं।

CG NEWS : फिलहाल प्रदेश में तापमान सामान्य से 2–3 डिग्री अधिक बना हुआ है। रायपुर में अधिकतम तापमान 40.5°C और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 19.6°C दर्ज किया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here