Mungeli Crime : मुंगेली हत्याकांड का खुलासा: सगे भाई ने रची साजिश, 15 आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Mungeli Crime

Mungeli Crime : मुंगेली : मुंगेली में सेवानिवृत्त लेखापाल की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि इस हत्याकांड की साजिश मृतक के सगे भाई और परिजनों ने ही रची थी। करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए आरोपियों ने सुपारी देकर पहले अपहरण कराया और फिर हत्या करवा दी। इस मामले में कुल 15 आरोपियों को पकड़ा गया है।

Mungeli Crime : मुंगेली जिले के थाना लालपुर क्षेत्र से लापता हुए दामोदर सिंह राजपूत की तलाश के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और “त्रिनयन ऐप” की मदद से संदिग्ध वाहन का पता लगाया। जांच आगे बढ़ने पर पूरे गिरोह का खुलासा हुआ। आरोपियों ने पहले दामोदर और उसके बेटे के बीच चल रहे विवाद का फायदा उठाया, फिर उसे बेटे से खतरा बताकर उसकी संपत्ति अपने नाम करवा ली। बेटे को अधिकार से वंचित करने के लिए फर्जी दस्तावेज भी तैयार किए गए।

Mungeli Crime : घटना के दिन आरोपियों ने दामोदर सिंह को सुनसान जगह पर रोका और गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को दूसरे जिले के जंगल में दफना दिया गया। पुलिस को भ्रमित करने के लिए मृतक का मोबाइल प्रयागराज ले जाकर गंगा नदी में फेंक दिया गया, ताकि यह लगे कि वह साधु बन गया है।

Mungeli Crime : पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 4 नाबालिगों को हिरासत में लेकर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। घटना में इस्तेमाल वाहन और सुपारी की रकम भी जब्त कर ली गई है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *