Friday, March 13, 2026
31.6 C
Raipur

Zubeen Garg death case : सिंगापुर में डूबने की घटना को असम पुलिस ने बताया ‘सीधी हत्या’, तीन माह बाद चार्जशीट दाखिल

Zubeen Garg death case : नई दिल्ली/गुवाहाटी। असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग की सिंगापुर में हुई मौत के मामले में एक बड़ा मोड़ आया है। असम पुलिस की विशेष जाँच दल (SIT) ने गायक के निधन के तीन महीने बाद गुरुवार को गुवाहाटी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में डूबने की घटना को ‘दुर्घटना’ मानने के बजाय, हत्या (Murder) सहित कई गंभीर धाराएं जोड़ी गई हैं।Zubeen Garg:जुबीन गर्ग मौत मामले की जांच अंतिम चरण में, 12 दिसंबर को दाखिल  होगी चार्जशीट - Zubeen Garg Death Investigation Sit Chargesheet December 12 Assam  Police Singapore Drowning Case ...

Zubeen Garg death case : सीएम सरमा के दावे को मिली पुष्टि

यह घटना इसी साल 19 सितंबर को सिंगापुर में हुई थी, जब जुबीन गर्ग एक सांस्कृतिक ब्रांड एंबेसडर के रूप में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में शामिल होने गए थे और स्विमिंग के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

सिंगापुर के अधिकारियों ने अपनी पोस्टमार्टम और टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट में किसी भी गड़बड़ी से इनकार किया था। हालांकि, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुरू से ही इसे मानने से इनकार कर दिया था।

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बोलते हुए स्पष्ट कहा था: “असम पुलिस शुरुआती जांच के बाद इस बात को लेकर आश्वस्त थी कि यह गैर-इरादतन हत्या का मामला नहीं था, बल्कि यह एक सीधी हत्या थी।”

Zubeen Garg death case : उन्होंने कहा कि आरोपियों में से एक ने गर्ग की हत्या की और दूसरों ने उसकी मदद की। चार से पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा था कि अपराध के पीछे का मकसद राज्य के लोगों को चौंका देगा।

Zubeen Garg death case : SIT ने लगाए गंभीर आरोप

एसआईटी ने कड़ी सुरक्षा के बीच चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (CJM) कोर्ट में चार्जशीट पेश की। शुरुआती केस में आपराधिक षड्यंत्र (Criminal Conspiracy), गैर-इरादतन हत्या (Culpable Homicide), लापरवाही से मौत और विश्वास का आपराधिक उल्लंघन (Criminal Breach of Trust) सहित कई धाराएं लगाई गई थीं, जिसमें बाद में हत्या (Murder) के आरोप भी जोड़े गए।

तीन महीने बाद चार्जशीट दाखिल होने से उन लोगों को न्याय की उम्मीद जगी है, जो सिंगर की मौत के बाद से ही लगातार इंसाफ की मांग कर रहे थे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Iran Israel War: Israel पर सबसे बड़ा हमला, क्या Pakistan पर ड्रोन-मिसाइल दागेगा ईरान?

Iran Israel War: Israel पर सबसे बड़ा हमला, क्या Pakistan पर ड्रोन-मिसाइल दागेगा ईरान?

Viral Girl Monalisa: Viral Girl मोनालिसा की Love Story, Boyfriend के लिए छोड़ा घर ....

Viral Girl Monalisa: Viral Girl मोनालिसा की Love Story, Boyfriend के लिए छोड़ा घर ....

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG Naxal Surrender: Bastar में 108 नक्सलियों का Surrender, 3.60 करोड़ कैश और 1 किलो सोना भी बरामद...

CG Naxal Surrender: Bastar में 108 नक्सलियों का Surrender, 3.60 करोड़ कैश और 1 किलो सोना भी बरामद...

women's Day: Raipur में महिला दिवस पर ‘शक्ति 2.0’ कार्यक्रम, महिला CA को मिला नया मंच..

women's Day: Raipur में महिला दिवस पर ‘शक्ति 2.0’ कार्यक्रम, महिला CA को मिला नया मंच..

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस की सप्लाई सीमित!

छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस की सप्लाई सीमित!

Oye Indori ने बाइक की टंकी पर किया खतरनाक स्टंट, बिना हेलमेट और नंबर प्लेट वीडियो वायरल!

Oye Indori ने बाइक की टंकी पर किया खतरनाक स्टंट, बिना हेलमेट और नंबर प्लेट वीडियो वायरल!

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

C.G News : बड़ी खबर! अब रायपुर से रीवा पहुंचना और भी आसान! 17 मार्च से शुरू होगी सीधी फ्लाइट, जानें किराया-शेड्यूल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के यात्रियों के लिए...

मिडिल ईस्ट युद्ध और तनाव के बीच भारत को बड़ी राहत! सऊदी तेल लेकर मुंबई पहुंचा बड़ा टैंकर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण...

इराक के एरबिल में ड्रोन हमला, फ्रांसीसी सैनिक की मौत, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध...

Related Articles

Popular Categories