HomeNationalMumbaiदेवेंद्र फडणवीस बने महाराष्ट्र के नए ‘महा-नायक’! 25 नगर निगमों में BJP...

देवेंद्र फडणवीस बने महाराष्ट्र के नए ‘महा-नायक’! 25 नगर निगमों में BJP की बड़ी जीत, शिंदे-अजित हुए कमजोर

Date:

Related stories

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। नागपुर, मुंबई, नवी मुंबई, मीरा-भाईंदर सहित 20 महानगरपालिकाओं में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन ने राज्य की राजनीति की दिशा साफ कर दी है। इस जीत के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कद और मजबूत हुआ है, जबकि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार राजनीतिक तौर पर कमजोर नजर आए हैं।

फडणवीस के नेतृत्व में बीजेपी का शानदार प्रदर्शन

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बीजेपी ने नागपुर, मुंबई, नवी मुंबई, मीरा-भाईंदर, पनवेल, जालना, नांदेड़, धुलिया, सोलापुर, इचलकरंजी, जलगांव, नाशिक, पुणे, पिंपरी-चिंचवड, संभाजीनगर और सांगली जैसी अहम महानगरपालिकाओं में बड़ी जीत दर्ज की है। अन्य नगर निगमों में भी पार्टी का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा।

शिंदे और अजित पवार को झटका

एकनाथ शिंदे अपने गढ़ ठाणे में किसी तरह पकड़ बनाए रखने में सफल रहे, लेकिन प्रदर्शन मिश्रित रहा। वहीं, अजित पवार शरद पवार के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के बावजूद पुणे और पिंपरी-चिंचवड जैसे अपने मजबूत गढ़ नहीं बचा सके। यह नतीजे महायुति के भीतर शक्ति संतुलन को साफ तौर पर बीजेपी के पक्ष में दिखाते हैं।

Read More : लॉरेंस बिश्नोई गैंग की अब सिंगर बी प्राक को धमकी, 7 दिनों में मांगे 10 करोड़

मुंबई और वसई-विरार का समीकरण

मुंबई महानगरपालिका में बीजेपी और शिंदे गुट ने मिलकर बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं वसई-विरार में भले ही बहुजन विकास आघाड़ी को बहुमत मिला हो, लेकिन बीजेपी ने यहां भी उल्लेखनीय बढ़त दर्ज की है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

महायुति का सबसे बड़ा चेहरा बने फडणवीस

इन नतीजों के बाद साफ हो गया है कि महायुति में सबसे मजबूत नेता देवेंद्र फडणवीस हैं। इस जीत ने यह संदेश दे दिया है कि फिलहाल सरकार के भीतर उनके नेतृत्व को चुनौती देने की स्थिति में शिंदे और अजित पवार नहीं हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगे की राजनीति में दोनों नेताओं को बीजेपी पर निर्भर रहना पड़ेगा।

अमृता फडणवीस का बयान

मुख्यमंत्री की पत्नी अमृता फडणवीस ने जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि युवाओं ने गुड गवर्नेंस और विकास के नाम पर वोट दिया है। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र का “इंफ्रा मैन” बताते हुए कहा कि वे समाज के हर वर्ग के लिए जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे हैं।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here