Friday, September 25, 2026
Home National Mumbai BMC Elections Result : मुंबई से पुणे तक बीजेपी की बढ़त, BMC...

BMC Elections Result : मुंबई से पुणे तक बीजेपी की बढ़त, BMC में 90 पार पहुंचा NDA गठबंधन

मुंबई: महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) समेत 29 नगर निकाय चुनावों के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं। सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है और शुरुआती रुझानों में ही राज्य की राजनीति में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा निगाहें मुंबई महानगरपालिका चुनाव पर टिकी हैं, जहां बीजेपी और ठाकरे बंधुओं के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है।

BMC में त्रिकोणीय नहीं, सीधी सियासी जंग

अब तक सामने आए 178 सीटों के रुझानों में बीजेपी अकेले 63 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) 62 सीटों पर आगे चल रही है। राज ठाकरे की एमएनएस को 9 सीटों पर बढ़त मिली है। इस तरह ठाकरे बंधुओं के गठबंधन ने मिलकर बीजेपी को कड़ी चुनौती दी है।

शिवसेना (शिंदे गुट) को 20 सीटों पर बढ़त, कांग्रेस को 11 सीटों पर बढ़त, जबकि अजित पवार की एनसीपी महज 1 सीट पर आगे चल रही है।

Read More : M.P में महंगी होगी शराब! अप्रैल से बढ़ेंगे रेट, नई आबकारी नीति की रूपरेखा तैयार

बड़े नामों को झटका

मुंबई में एनसीपी नेता नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक चुनाव हार गए हैं, वहीं शिवसेना (शिंदे) के एक सांसद की बेटी को भी पराजय का सामना करना पड़ा है। इससे महायुति खेमे में भी अंदरूनी हलचल देखी जा रही है।

मुंबई के बाहर भी बीजेपी का दबदबा

अन्य नगर निगमों की बात करें तो पुणे नगर निगम में बीजेपी स्पष्ट बढ़त के साथ आगे निकलती दिख रही है, जबकि अजित पवार की एनसीपी को यहां केवल 3 सीटों पर बढ़त मिली है। नागपुर में भी बीजेपी का वर्चस्व बना हुआ है।
पहला परिणाम कोल्हापुर से आया, जहां बीजेपी ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की। वसई-विरार में बहुजन विकास अघाड़ी आगे चल रही है।

काउंटिंग व्यवस्था पर प्रशासन की सख्ती

मतगणना के लिए मुंबई में 23 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। म्युनिसिपल कमिश्नर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भूषण गगरानी ने बताया कि पूरी प्रक्रिया चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के तहत पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से कराई जा रही है।
काउंटिंग के लिए 779 सुपरवाइज़र, 770 असिस्टेंट और 770 क्लास-IV कर्मचारी तैनात किए गए हैं। CCTV, सुरक्षा, मेडिकल और फायर सेफ्टी के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं।

सियासी तस्वीर अभी साफ नहीं

BMC में बीजेपी को 90 से अधिक सीटों पर बढ़त मिलने के संकेत हैं, लेकिन ठाकरे बंधुओं का गठबंधन अंतिम परिणाम तक मुकाबले में बना हुआ है। आने वाले घंटों में यह साफ हो जाएगा कि मुंबई की सत्ता की चाबी किसके हाथ जाती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here