Young man drowned in pond : रीवा। बाबा की मृत्यु के पश्चात तिलांजलि की प्रक्रिया में शामिल होने पहुँचे एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पहुँची SDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को तालाब से बरामद कर पुलिस के सुपुर्द किया।
मृतक की पहचान 20 वर्षीय आशीष पटेल पिता विजय पटेल, निवासी बेलवा के रूप में की गई है।
Young man drowned in pond :
पैर फिसलने से हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व ही आशीष के बाबा का देहांत हुआ था। अग्नि संस्कार के बाद शोकाकुल परिवार सुबह और शाम तिलांजलि की प्रक्रिया पूर्ण कर रहा था। इसी क्रम में 27 नवंबर की सुबह, युवक आशीष पटेल खदाननुमा 25 से 30 फीट गहरे तालाब में प्रक्रिया संपन्न कराने पहुँचा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पानी की गहराई में चला गया।
परिजन जब तक कुछ समझ पाते, तब तक वह डूब चुका था। परिजनों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी।
Young man drowned in pond :
SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने के बाद मौके पर एसडीआरएफ (SDRF) की टीम पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एसडीआरएफ टीम कमांडर विकास पांडे ने बताया कि गहरे पानी के कारण शव को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद किया गया, जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है। इस दुखद घटना से पूरे परिवार और गाँव में मातम पसरा हुआ है।











