Friday, May 1, 2026
38.1 C
Raipur

Western Railway Railway Revenue : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल का कीर्तिमान: समय से पहले हासिल किया टिकट चेकिंग राजस्व का लक्ष्य

Western Railway Railway Revenue : इंदौर: पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान टिकट चेकिंग के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। मंडल ने निर्धारित राजस्व लक्ष्य को वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले ही हासिल कर लिया है। सघन जांच अभियानों और टिकट रहित यात्रियों पर प्रभावी कार्रवाई के चलते रेलवे ने अपने तय लक्ष्यों को पीछे छोड़ दिया है।

24 करोड़ से अधिक का राजस्व: रेलवे द्वारा रतलाम मंडल के लिए 22.59 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके मुकाबले मंडल ने 24 करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्ड कमाई की है। यह उपलब्धि मंडल ने 10 मार्च 2026 तक सफलतापूर्वक हासिल कर ली है। अधिकारियों के मुताबिक, यह न केवल वित्तीय लक्ष्य की प्राप्ति है, बल्कि बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों में रेलवे के प्रति बढ़ते अनुशासन का भी प्रमाण है।

जागरूकता और सख्ती का असर: रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि इस राजस्व वृद्धि के पीछे मुख्य कारण मंडल द्वारा लगातार चलाए जा रहे सघन टिकट चेकिंग अभियान हैं। रेलवे प्रशासन ने न केवल बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से जुर्माना वसूला है, बल्कि यात्रियों में जागरूकता फैलाने का भी निरंतर कार्य किया है, जिससे टिकट रहित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगा है।

बाईट (मुकेश कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, रतलाम मंडल): “रतलाम मंडल के लिए जो टिकट चेकिंग का लक्ष्य 24 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया था, उसे हमने 10 मार्च 2026 को समय रहते ही हासिल कर लिया है। मंडल के सघन टिकट चेकिंग अभियानों, बिना टिकट यात्रा पर नियंत्रण और यात्रियों को जागरूक करने के कारण यह राजस्व अर्जित करना संभव हो पाया है। यह मंडल की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।”

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories