Raipur Crime : देवपुरी ज्वेलरी दुकान में चोरी: महिला सहित दो आरोपी 4 घंटे में गिरफ्तार, ₹5 लाख के जेवर बरामद

0
111
Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर। Raipur के Tikrapara थाना क्षेत्र में पुलिस ने ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला सहित दो आरोपियों को महज 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए **सोने-चांदी के जेवर और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल** बरामद कर ली गई है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग ₹5.33 लाख बताई जा रही है।

Raipur Crime : पुलिस के अनुसार, 12 मार्च 2026 को देवपुरी स्थित एक ज्वेलरी दुकान के संचालक ने Tikrapara Police Station में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि दोपहर करीब 3:30 बजे एक महिला और एक युवक दुकान पर सोने का रानी हार खरीदने के बहाने आए। उस समय दुकान में संचालक का पुत्र भी मौजूद था।

Raipur Crime : दुकानदार ने महिला को कई आभूषण दिखाए। इसी दौरान महिला ने चालाकी से सोने का रानी हार, सोने की चांद बाली, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल और चांदी की बिछिया पहन ली। इसके बाद उसने बहाना बनाया कि उसकी सहेली बैंक से पैसे लेकर आ रही है और वह उसे बुलाकर लाती है।

Raipur Crime : महिला फोन पर बात करते हुए दुकान से बाहर निकली और वापस नहीं लौटी। कुछ देर बाद दुकानदार ने साथ आए युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम मेषराम साहू और महिला का नाम कमलेश्वरी साहू बताया। पूछताछ के दौरान युवक भी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

Raipur Crime : मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। तकनीकी साक्ष्यों और पतासाजी के आधार पर फरार महिला आरोपी को Durg शहर से चोरी किए गए जेवरों सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

Raipur Crime : पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से सोने का रानी हार, सोने की चांद बाली (1 जोड़ी), सोने की अंगूठी, चांदी की पायल (1 जोड़ी), चांदी की बिछिया (3 जोड़ी) तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

Raipur Crime : दोनों आरोपियों के खिलाफ Bharatiya Nyaya Sanhita की धारा 305 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ करेगी। इस कार्रवाई में टिकरापारा थाना पुलिस टीम के साथ दुर्ग पुलिस की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी

कमलेश्वरी साहू (35 वर्ष), निवासी ग्राम चांपा, जिला जांजगीर-चांपा।
मेषराम साहू (21 वर्ष), निवासी ग्राम बिरोदा, थाना अभनपुर, जिला रायपुर।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here