बागपत | UP Crime News : बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 38 वर्षीय शादीशुदा युवक और 17 साल की किशोरी ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। दोनों रेलवे ट्रैक के पास बेसुध हालत में मिले थे, जहां से पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
UP Crime News : जानकारी के मुताबिक मृतक युवक देशपाल छह बच्चों का पिता था और ईंट भट्टे में मजदूरी करता था। वहीं किशोरी भी वहीं काम करती थी। काम के दौरान दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई। किशोरी अक्सर देशपाल के घर आने-जाने लगी, जिससे परिवारवालों को उनके रिश्ते पर शक हो गया और कड़ा विरोध जताया गया।
UP Crime News
बताया जा रहा है कि परिजनों की नाराजगी के बावजूद दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। तीन दिन पहले दोनों अचानक घर से लापता हो गए और आखिरकार जहर खाकर जीवन खत्म कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।











