नई दिल्ली। आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) एक नया मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस ऐप का अस्थायी नाम e-Aadhaar रखा गया है। इसके जरिए यूजर्स अपने आधार से जुड़ी अहम जानकारियों—नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर—को सीधे स्मार्टफोन से अपडेट कर सकेंगे।
Read News : Jimikand Recipe: जिमीकंद रेसिपी: पोषण से भरपूर जिमीकंद की स्वादिष्ट सब्जी ऐसे बनाएं
सरकारी अधिकारियों के अनुसार, संभावना है कि यह ऐप 2025 के अंत तक लॉन्च कर दिया जाएगा। UIDAI का मानना है कि इससे आधार सेवाओं का उपयोग पहले से अधिक सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक होगा।
कैसे करेगा काम?
e-Aadhaar ऐप एक ऑल-इन-वन डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और फेस आईडी तकनीक को जोड़ा जाएगा। इसके चलते पहचान की प्रक्रिया अधिक सुरक्षित और सहज हो जाएगी। नवंबर से यूजर्स को केवल बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन (फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैनिंग) के लिए ही एनरोलमेंट सेंटर जाना पड़ेगा।
डेटा फेचिंग सुविधा
UIDAI इस ऐप में एक और महत्वपूर्ण फीचर जोड़ने की योजना बना रहा है। इसके तहत यूजर का डेटा सरकारी स्रोतों से स्वतः फेच हो जाएगा। इसमें जन्म प्रमाणपत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, मनरेगा से जुड़े रिकॉर्ड्स और यहां तक कि बिजली बिल की जानकारी भी शामिल होगी। इस कदम से एड्रेस वेरिफिकेशन आसान हो जाएगा और दस्तावेज़ों की बार-बार जरूरत नहीं पड़ेगी।
लक्ष्य
नए ऐप का उद्देश्य है—
-
आधार अपडेट प्रक्रिया को सरल और तेज बनाना।
-
दस्तावेजी औपचारिकताओं को कम करना।
-
पहचान से जुड़े धोखाधड़ी के जोखिम को घटाना।
-
नागरिकों को सहज डिजिटल अनुभव प्रदान करना।
Read News : Param Sundari Opening Day Collection : 7 करोड़ से थोड़ी ज्यादा कमाई, उम्मीदों पर खरा नहीं उतरी फिल्म
आधार गुड गवर्नेंस पोर्टल
इसी क्रम में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने हाल ही में Aadhaar Good Governance Portal लॉन्च किया है। इसका मकसद आधार ऑथेंटिकेशन रिक्वेस्ट की अप्रूवल प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाना है। इस पोर्टल से सेवाओं की दक्षता और उपयोगकर्ता-हितैषिता बढ़ेगी तथा आधार सिस्टम को और मजबूत बनाया जा सकेगा।













