Mauganj News : मऊगंज मे भरोसे का कत्ल, पड़ोसी को चाबी देना पड़ा भारी, शादी के पहले घर में मातम

Sanjay Sahu
Mauganj News

Mauganj News : मऊगंज : पड़ोसी को घर की चाबी देकर तिलक चढ़ाने गया था परिवार, पीछे से चोरों ने 30 लाख के जेवरात और नकदी पर किया हाथ साफ। पीड़ित ने पड़ोसी पर ही जताया संदेह।

Mauganj News : मऊगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली चोरी की वारदात सामने आई है। यहाँ एक परिवार को अपने पड़ोसी पर भरोसा करना इतना भारी पड़ गया कि बेटी की शादी से पहले ही घर में रखे लाखो के अरमान धूल में मिल गए।

Mauganj News : जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार अपनी बेटी का तिलक चढ़ाने के लिए बाहर गया था। जाने से पहले उन्होंने घर की रखवाली की जिम्मेदारी अपने पड़ोसी को सौंपी और उन्हें घर की चाबी दे दी। लेकिन जब परिवार वापस लौटा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर के ताले टूटे थे और अंदर रखा करीब 30 से 31 लाख रुपये का कीमती सामान, जिसमें सोने-चांदी के भारी आभूषण और नकदी शामिल थी, गायब था।

Mauganj News : पीड़ित पिता ने बताया कि यह जेवरात बेटी की शादी के लिए जुटाए गए थे। परिवार ने सीधे तौर पर उस पड़ोसी पर संदेह जताया है जिसे उन्होंने चाबी सौंपी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संदेहियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि इस बड़ी वारदात में किसी करीबी का ही हाथ है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *