Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh Singrauli News : छात्रावास में बच्चों के भोजन में लापरवाही: मेन्यू के...

Singrauli News : छात्रावास में बच्चों के भोजन में लापरवाही: मेन्यू के अनुसार नहीं मिल रहा भोजन, अधीक्षक पर सवाल

सिंगरौली – जिले के महुआ गांव स्थित शासकीय जनजातीय जूनियर छात्रावास में रह रहे छात्रों को मेनू के अनुसार नाश्ता और भोजन नहीं दिया जा रहा है। बच्चों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, छात्रावास अधीक्षक द्वारा भोजन और नाश्ते में लापरवाही बरती जा रही है और कागजों पर ही व्यवस्था दर्शाकर सरकारी राशि की आहरण प्रक्रिया पूरी कर ली जाती है।

जानकारी के अनुसार, इस छात्रावास में 50 सीटें हैं, जिनमें से 35 से 40 छात्र नियमित रूप से रह रहे हैं। बच्चों ने बताया कि सुबह सिर्फ चाय और बिस्कुट, और शाम को पोहा दिया जाता है। जबकि शासन द्वारा निर्धारित मेनू के अनुसार, हर दिन अलग-अलग प्रकार का पौष्टिक नाश्ता और भोजन मिलना चाहिए।

Read More : MP News : कोयला लदा ट्रक पलटने से ड्राइवर बुरी तरह घायल, अस्पताल में भर्ती

निर्धारित मेन्यू के अनुसार मिलना चाहिए:

  • सुबह का नाश्ता: चना-चाय, ब्रेड-चाय, मूंगफली-चाय, पोहा, बिस्कुट
  • शाम का नाश्ता: लाई-चना, भूना चना, मुरमुरे, तले चने
  • दैनिक भोजन: चावल, दाल, मौसमी सब्ज़ी, रोटी, अचार
  • मासिक विशेष भोजन: खीर, पूड़ी, सेवइयां, पापड़, अचार

वर्तमान में क्या मिल रहा है: बच्चों के अनुसार, रोजाना का भोजन बस पतली दाल, आलू की सब्जी, चावल और रोटी तक सीमित है। विशेष भोजन और मेनू में दिए अन्य खाद्य पदार्थों की व्यवस्था सिर्फ कागज़ों तक सीमित है।

Read More : MP News : विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की दीपावली पर विशेष मुहिम: ‘हिंदू से व्यापार’ को लेकर लगे पोस्टर, शहर में चर्चा तेज

स्थानीय लोग और बच्चों के परिजन अधीक्षक पर भोजन में हेराफेरी और भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। वहीं विभागीय अधिकारी कभी-कभार निरीक्षण के लिए आते हैं लेकिन सतही जांच कर लौट जाते हैं, जिससे स्थिति जस की तस बनी हुई है।

प्रश्न यह उठता है कि क्या जिला प्रशासन इस पर गंभीरता से जांच करेगा या फिर यह “कागजों की खानापूर्ति” और बच्चों की उपेक्षा यूं ही चलती रहेगी?

Share The News
Previous articleMP News : कोयला लदा ट्रक पलटने से ड्राइवर बुरी तरह घायल, अस्पताल में भर्ती
Next articleMP News : कैंट विधानसभा में ‘आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन’ संपन्न, लोकल को बढ़ावा देने का संकल्प
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here