HomeMadhya PradeshMP News : कैंट विधानसभा में ‘आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन’ संपन्न, लोकल को...

MP News : कैंट विधानसभा में ‘आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन’ संपन्न, लोकल को बढ़ावा देने का संकल्प

Date:

Related stories

राझी – आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कैंट विधानसभा सम्मेलन का भव्य आयोजन राझी में किया गया। यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं नगर नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला का एक हिस्सा था, जो 17 सितंबर से 25 दिसंबर 2025 तक जारी है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री अशोक ईश्वरदास रोहाणी रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘लोकल फॉर वोकल’ संकल्प को दोहराते हुए दीपावली जैसे पर्वों पर स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि चीन निर्मित सामान का बहिष्कार कर हम देश की अर्थव्यवस्था को मज़बूत कर सकते हैं।

Read More : Singrauli News : छात्रावास में बच्चों के भोजन में लापरवाही: मेन्यू के अनुसार नहीं मिल रहा भोजन, अधीक्षक पर सवाल

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम अध्यक्ष श्री रिंकू विज उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र जामदार रहे, जिन्होंने आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और स्वरोजगार की आवश्यकता पर जोर दिया।

डॉ. जामदार ने कहा कि “हर व्यक्ति यदि छोटे-छोटे व्यापारों को अपनाकर स्वदेशी वस्तुएं खरीदे, तो यह आंदोलन जन-आंदोलन बन सकता है और देश को आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से आगे ले जा सकता है।”

Read More : MP News : कोयला लदा ट्रक पलटने से ड्राइवर बुरी तरह घायल, अस्पताल में भर्ती

सम्मेलन में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

  • विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी
  • वरिष्ठ नेता डॉ. जितेंद्र जामदार
  • नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज
  • मंडल अध्यक्ष पुष्पराज सिंह सेगर, आशीष राव, सौरभ गोयल
  • भाजपा नेता गुल्लू दुबे, दामोदर सोनी, अनुराग दहिया, निशांत झरिया
  • संतोषी ठाकुर, सावित्री शाह, श्याम कनोजिया, बाबा श्रीवास्तव, ऋषि यादव
  • महामंत्री हेमराज सराठे, सुधीर बेन ‘बंटी’
  • विधायक प्रतिनिधि सचिन जैन ‘सहारा’, प्रभात शंकर कुशवाहा, सोना वर्मा, काके गूमर
  • एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी
Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here