Home Madhya Pradesh Gwalior : पूर्व सैनिक द्वारा 8 साल के मासूम का अपहरण, हाथ-पैर बांधकर कमरे में कैद

Gwalior : पूर्व सैनिक द्वारा 8 साल के मासूम का अपहरण, हाथ-पैर बांधकर कमरे में कैद

0
Gwalior : पूर्व सैनिक द्वारा 8 साल के मासूम का अपहरण, हाथ-पैर बांधकर कमरे में कैद

ग्वालियर – ग्वालियर शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित दीनदयाल नगर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें एक पूर्व फौजी देवपाल जादौन ने घर के बाहर खेल रहे 8 साल के मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया। आरोपी उसे लाल स्कूटर पर बैठाकर अपने घर ले गया और वहां बच्चे के हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान वह शराब पीता रहा।

घटना के समय पुलिस डॉ. अंबेडकर को लेकर हुए विवाद के कारण पूरे शहर में अलर्ट पर थी। इसी बीच यह घटना सामने आई, जिससे महाराजपुरा पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक लाल स्कूटर पर सवार व्यक्ति बच्चे को ले जाते हुए दिखाई दिया।

Read More : MP News : कैंट विधानसभा में ‘आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन’ संपन्न, लोकल को बढ़ावा देने का संकल्प

वाहन के आधार पर जांच करते हुए पुलिस स्कूटर के मालिक तक पहुँची, जिसने बताया कि स्कूटर देवपाल जादौन नामक व्यक्ति के पास है। जब पुलिस देवपाल के घर पहुँची, तो बच्चा सुरक्षित मिला, लेकिन उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे।

फिलहाल आरोपी देवपाल जादौन, जो कि पूर्व फौजी है, पुलिस की हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने बच्चे का अपहरण किस उद्देश्य से किया। बच्चे के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जा रहे हैं और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

Read More : Singrauli News : छात्रावास में बच्चों के भोजन में लापरवाही: मेन्यू के अनुसार नहीं मिल रहा भोजन, अधीक्षक पर सवाल

नागेंद्र सिकरवार, सीएसपी, ग्वालियर
“सीसीटीवी फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तक पहुँचा गया। बच्चा सकुशल बरामद हुआ है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here