Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh MP News : 11वीं की छात्रा बनी एक दिन की थाना प्रभारी,...

MP News : 11वीं की छात्रा बनी एक दिन की थाना प्रभारी, सहपाठियों को कराया थाना भ्रमण

सगरा – पीएम श्री स्कूल, सगरा की कक्षा 11वीं की छात्रा दीक्षा रजक ने गुरुवार को एक दिन की थाना प्रभारी का दायित्व निभाया। यह कार्यक्रम स्थानीय थाना सगरा में “जन-जागरूकता और पुलिस-पब्लिक संवाद” को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

थाना प्रभारी बनी दीक्षा रजक ने अपने सहपाठियों को थाने में आमंत्रित किया और थाना परिसर, विवेचना कक्ष, मालखाना, हवालात, और महिला डेस्क जैसे विभिन्न हिस्सों का विस्तार से भ्रमण कराया। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली को अपने शब्दों में समझाया और यह भी बताया कि पुलिस का काम सिर्फ अपराध पर नियंत्रण ही नहीं, बल्कि जनसेवा और जनसंवाद भी है।

Read More : Gwalior : पूर्व सैनिक द्वारा 8 साल के मासूम का अपहरण, हाथ-पैर बांधकर कमरे में कैद

दीक्षा ने बताया कि वह भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती हैं, लेकिन थाना प्रभारी के रूप में मिली यह जिम्मेदारी उन्हें जीवन भर याद रहेगी और यह अनुभव उन्हें सेवा की भावना और नेतृत्व क्षमता को और मजबूत करेगा।

इस अवसर पर सगरा थाना प्रभारी अंकिता मिश्रा ने कहा,

“पुलिस के प्रति आमजन में जो भय बना है, उसे समाप्त करना और यह संदेश देना कि पुलिस जनता की मित्र है — यही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। हम चाहते हैं कि बच्चे, महिलाएं और आम नागरिक बिना झिझक पुलिस से संवाद करें।”

पीएम श्री स्कूल की शिक्षिका अंजली सोनी ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह बच्चों के विकास और सामाजिक समझ को बढ़ाने की दिशा में एक बेहतरीन कदम है।

Share The News
Previous articleGwalior : पूर्व सैनिक द्वारा 8 साल के मासूम का अपहरण, हाथ-पैर बांधकर कमरे में कैद
Next articleTATA MOTERS : डीमर्जर के बाद TATA MOTORS का बड़ा बदलाव – नाम में हुआ परिवर्तन
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here