MP News : विदिशा पुलिस ने मिशन मोबाइल रिकवरी अभियान में बरामद किए ₹55 लाख से अधिक के मोबाइल

VIKASH KHALKHO

विदिशा। जिले में गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन मोबाइल रिकवरी’ अभियान में विदिशा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विशेष तकनीकी अभियान के तहत 05 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 275 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹55 लाख 16 हजार रुपये आंकी गई है।

Read More : Bajaj Pulsar Bikes: दिवाली पर शानदार ऑफर, 5 हजार रुपये तक की छूट के साथ घर ले जाएं अपनी पसंदीदा बाइक

सभी मोबाइल फोन CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से ट्रैकिंग कर बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे, जिससे लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई।

Read More : Gwalior News : सेक्सटॉर्शन का खेल : भाभी ने देवर को फंसाया, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर 10 लाख मांगे…फिर

एसपी रोहित कशवानी ने बताया कि यह अभियान पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देश पर चलाया जा रहा है। तकनीकी टीमों की सक्रियता और अधिकारियों की निगरानी में मोबाइल ट्रैकिंग के बेहतर परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं, ताकि उसे समय पर ट्रेस किया जा सके।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *