CG NEWS : पिकनिक के दौरान लापता हुआ CISF सब इंस्पेक्टर, शबरी नदी में तलाश जारी

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : बस्तर। जगदलपुर क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक सब इंस्पेक्टर ओडिशा में पिकनिक के दौरान लापता हो गए। लापता अधिकारी की पहचान अमन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं।

CG NEWS : जानकारी के मुताबिक, अमन अपने चार साथियों के साथ ओडिशा घूमने गए थे। इस दौरान वे शबरी नदी के किनारे पिकनिक मना रहे थे, तभी तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

CG NEWS : सूचना मिलते ही ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRF) की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। टीम नदी में लगातार तलाश कर रही है, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

CG NEWS : बताया जा रहा है कि अमन की तैनाती नगरनार इस्पात संयंत्र में थी। घटना की खबर मिलते ही विभाग और सहकर्मियों में चिंता का माहौल है। प्रशासन ने तलाश अभियान तेज कर दिया है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *