Saturday, March 14, 2026
33.6 C
Raipur

Tikrapara Theft Case : रायपुर: ज्वेलरी दुकान में चोरी की वारदात सुलझी, गहने पहनकर भागने वाली महिला व उसका साथी गिरफ्तार

Tikrapara Theft Case : रायपुर: राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में स्थित एक ज्वेलरी दुकान में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले एक महिला और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महज 4 घंटे के भीतर इस मामले का खुलासा करते हुए चोरी गए सोने-चांदी के सभी जेवरात और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। बरामद मशरूके की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है।

क्या था पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, 12 मार्च की दोपहर करीब 3:30 बजे एक महिला और एक युवक टिकरापारा स्थित ज्वेलरी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदार को सोने का ‘रानी हार’ दिखाने को कहा। खरीदारी के दौरान महिला ने बड़ी चालाकी से सोने का रानी हार, चांद बाली, अंगूठी और चांदी की पायल व बिछिया पहन ली। इसके बाद उसने बहाना बनाया कि उसकी सहेली बैंक से पैसे लेकर आ रही है। महिला फोन पर बात करने के बहाने दुकान से बाहर निकली और फरार हो गई।

पुलिस ने ऐसे कसा शिकंजा दुकानदार ने जब उसके साथ आए युवक मेषराम साहू से पूछताछ की, तो वह भी भागने लगा, जिसे दुकानदारों ने पकड़ लिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर टिकरापारा थाना पुलिस ने धारा 305 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया। डीसीपी (वेस्ट) संदीप पटेल के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों व दुर्ग पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर फरार महिला आरोपी कमलेश्वरी साहू को दुर्ग से धर दबोचा।

आरोपियों का विवरण:

  1. कमलेश्वरी साहू (35 वर्ष): निवासी चांपा, जिला जांजगीर-चांपा।

  2. मेषराम साहू (21 वर्ष): निवासी बिरोदा, अभनपुर, रायपुर।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि क्या उन्होंने राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की चोरियों को अंजाम दिया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CRIME NEWS: Police पर महिला को बेरहमी से पीटने का आरोप! शरीर पर चोट के निशान, महिला ने बताई आपबीती

CRIME NEWS: Police पर महिला को बेरहमी से पीटने का आरोप! शरीर पर चोट के निशान, महिला ने बताई आपबीती

SDM Office Liquor Party Video:  SDM कार्यालय में शराब पार्टी ,  वीडियो सामने आने से हड़कंप..

SDM Office Liquor Party Video: SDM कार्यालय में शराब पार्टी , वीडियो सामने आने से हड़कंप..

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Chhattisgarh Opium Farming : CG में कौन करा रहा अफीम की खेती? सरकार बनाम विपक्ष आमने-सामने

Iran Israel War: Israel पर सबसे बड़ा हमला, क्या Pakistan पर ड्रोन-मिसाइल दागेगा ईरान?

Iran Israel War: Israel पर सबसे बड़ा हमला, क्या Pakistan पर ड्रोन-मिसाइल दागेगा ईरान?

Latest YouTube Shorts

“ATM से निकले नकली नोट! पैसे गिनते ही उड़ गए होश”

“ATM से निकले नकली नोट! पैसे गिनते ही उड़ गए होश”

DEd अभ्यर्थियों का दंडवत प्रणाम, विधानसभा का घेराव करने निकले

DEd अभ्यर्थियों का दंडवत प्रणाम, विधानसभा का घेराव करने निकले

छत्तीसगढ़ पुलिस के वाहन खर्च पर बड़ा खुलासा, किराए की गाड़ियों पर 130 करोड़ खर्च...

छत्तीसगढ़ पुलिस के वाहन खर्च पर बड़ा खुलासा, किराए की गाड़ियों पर 130 करोड़ खर्च...

खुशखबरी! अब Raipur से Rewa जाना होगा आसान, जानें किराया और शेड्यूल..

खुशखबरी! अब Raipur से Rewa जाना होगा आसान, जानें किराया और शेड्यूल..

देश में LPG संकट! गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें, ब्लैक में 4000 तक सिलेंडर

देश में LPG संकट! गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें, ब्लैक में 4000 तक सिलेंडर

छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस की सप्लाई सीमित!

छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस की सप्लाई सीमित!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories