Dance Teacher Murder : कवर्धा: डांस टीचर मर्डर केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, हत्यारे का सुराग देने पर मिलेगा नकद ईनाम

0
153

Dance Teacher Murder : कवर्धा: जिले के लालपुर नर्सरी के पास हुए डांस टीचर सत्यमदास मानिकपुरी हत्याकांड में दो महीने बीत जाने के बावजूद कातिलों का कोई सुराग न मिलने से पुलिस अब बैकफुट पर है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) धर्मेंद्र सिंह ने अब आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाले या ठोस जानकारी देने वाले व्यक्ति के लिए 10 हजार रुपये के नकद ईनाम की घोषणा की है।

घटना 19 जनवरी 2026 की है, जब लालपुर नर्सरी के समीप सड़क किनारे एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला था। मृतक की पहचान घोठिया रोड निवासी 27 वर्षीय डांस टीचर सत्यमदास मानिकपुरी के रूप में हुई थी। शव पर मिले गले और पेट के गहरे घाव बताते थे कि हत्या बहुत बेरहमी से की गई थी। घटना से पूर्व शनिवार रात से ही युवक लापता था।

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण तो दर्ज कर लिया था, लेकिन दो महीने बाद भी किसी ठोस सबूत या आरोपी तक न पहुंच पाने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे थे। हालांकि, अब ईनाम घोषित करने के साथ ही पुलिस महकमे ने एक बार फिर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी इस घटना से जुड़ी कोई भी छोटी से छोटी जानकारी हो, तो वे तत्काल पुलिस से संपर्क करें। एसपी ने आश्वासन दिया है कि जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस अब जल्द ही इस मामले का खुलासा करने की उम्मीद जता रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here