Tuesday, September 15, 2026
Home National Mob Lynching Nagpur Crime : नागपुर: पानी मांगना पड़ा महंगा, ‘बच्चा चोर’...

Mob Lynching Nagpur Crime : नागपुर: पानी मांगना पड़ा महंगा, ‘बच्चा चोर’ समझ भीड़ ने बुजुर्ग महिला को बेरहमी से पीटा

Mob Lynching Nagpur Crime : नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर से एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ सोशल मीडिया पर फैल रही ‘बच्चा चोर गैंग’ की अफवाह ने एक निर्दोष 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान जोखिम में डाल दी। हिंगणा थाना क्षेत्र के इसासनी इलाके में हुई इस घटना ने साबित कर दिया कि अफवाहें किस तरह समाज में भीड़तंत्र (Mob Lynching) को बढ़ावा दे रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बुजुर्ग महिला अस्पताल से दवा लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान उन्हें थकान महसूस हुई और दवा लेने के लिए पानी की आवश्यकता पड़ी। वहां खेल रहे एक बच्चे से उन्होंने पानी मांगा। बताया जा रहा है कि महिला को मराठी या हिंदी का बेहतर ज्ञान नहीं था और वह भोजपुरी में बात कर रही थी, जिसे आसपास के लोग समझ नहीं पाए। इसी बीच, एक स्थानीय महिला ने शोर मचा दिया कि बुजुर्ग महिला उसकी बच्ची का अपहरण करने की कोशिश कर रही है।

आरोप लगते ही मौके पर मौजूद उग्र भीड़ ने बिना किसी सच्चाई की पुष्टि किए महिला पर हमला बोल दिया। बुजुर्ग महिला अपनी सफाई भी नहीं दे पाई और भीड़ के आक्रोश का शिकार हो गई। सूचना मिलते ही हिंगणा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ के चंगुल से सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने तुरंत उनके परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद यह स्पष्ट हो गया कि महिला पूरी तरह निर्दोष थी।

नागपुर में पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बच्चा चोर गैंग को लेकर झूठी खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जो इस घटना का मुख्य कारण बनीं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें और कानून को अपने हाथ में न लें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here