Vijayendra Ghatge Indore Property Dispute : इंदौर: जमीन विवाद में फंसे अभिनेता विजयेंद्र घाटगे, पुलिस से मांगी सुरक्षा; कब्जाधारियों से है खतरे की आशंका

VIKASH KHALKHO

Vijayendra Ghatge Indore Property Dispute : इंदौर: फिल्म और टीवी जगत के जाने-माने अभिनेता विजयेंद्र घाटगे ने इंदौर के जम्बूड़ी हप्सी इलाके में स्थित अपनी पुश्तैनी जमीन को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेता ने आरोप लगाया है कि उनकी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है और जब भी वे वहां जाने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें कब्जाधारियों से अपनी जान का खतरा महसूस होता है। इस मामले में उन्होंने कोर्ट की शरण लेने के साथ ही अब इंदौर पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

क्या है मामला? अभिनेता विजयेंद्र घाटगे अपने वकीलों के साथ आज इंदौर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि जम्बूड़ी हप्सी स्थित उनकी जमीन को उन्होंने खेती के उद्देश्य से एक व्यक्ति को दिया था। आरोप है कि उस व्यक्ति और उसके परिवार ने अब जमीन पर अपना अवैध कब्जा जमा लिया है और उसे खाली करने से इनकार कर रहे हैं। अभिनेता का दावा है कि जमीन का मालिकाना हक उनके पास है, लेकिन कब्जाधारियों की धमकियों के कारण वे अपनी संपत्ति तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

जांच के दायरे में मामला: इस मामले में कोर्ट के निर्देशों के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है। पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अभिनेता के बयान दर्ज किए गए हैं। डीसीपी कृष्णा लालचंदनी ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत जांच एसीपी गांधीनगर को सौंपी गई है। सुरक्षा की मांग को लेकर पुलिस एक रिपोर्ट तैयार कर रही है, जिसके आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

बाईट (डीसीपी कृष्णा लालचंदनी): “अभिनेता विजयेंद्र घाटगे ने जम्बूड़ी हप्सी स्थित अपनी जमीन के संबंध में विवाद और सुरक्षा की मांग को लेकर एक आवेदन दिया है। मामले में कोर्ट के निर्देशानुसार जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसीपी गांधीनगर को जांच सौंपी गई है और सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *