CG NEWS: छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने यूपी के कौशांबी से गिरफ्तार किया

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS: कौशांबी। Vinod Tiwari को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के Kaushambi जिले से गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ एक विवादित पोस्ट की थी।

CG NEWS: जानकारी के अनुसार, रायपुर निवासी और Indian National Congress के पीसीसी संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने कौशांबी आए हुए थे। इसी दौरान Delhi Police ने महेवाघाट थाना क्षेत्र के डक शरीरा गांव से उन्हें गिरफ्तार किया।

CG NEWS: बताया जा रहा है कि विनोद तिवारी अपने पिता के पिंडदान के लिए संगम आए थे और फिर अपने पैतृक गांव डक शरीरा पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। आरोप है कि उन्होंने फरवरी में सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी, जिसके आधार पर दिल्ली में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

CG NEWS: विनोद तिवारी का कहना है कि उन्होंने 3 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसके बाद दिल्ली में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि वे अपने पिता का श्राद्ध करने आए थे, इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

CG NEWS: बताया जा रहा है कि पुलिस उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए दिल्ली ले जा रही है। इधर इस कार्रवाई को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है और इसे असहिष्णुता से जोड़ते हुए विरोध जताया है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *