Thursday, April 2, 2026
29.1 C
Raipur

संसद में ‘SIR’ विवाद पर गरमाया माहौल, लोकसभा स्थगित – शिबू सोरेन के सम्मान में राज्यसभा की कार्यवाही भी रोकी गई

SIR’ विवाद : नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र का सोमवार को 11वां दिन भी भारी हंगामे की भेंट चढ़ गया। लोकसभा में बिहार में वोटर्स लिस्ट रिवीजन यानी SIR (Special Intensive Revision) को लेकर विपक्षी सांसदों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित होती रही। वहीं, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन के निधन के चलते राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है।

Read More : राहुल गांधी पर सुप्रीम फटकार : चीन को लेकर बयानबाज़ी पर उठे सवाल, कोर्ट ने कहा- ‘सच्चे भारतीय होते तो ऐसा न कहते

सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे हुई, लेकिन विपक्ष ने SIR के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर भी गतिरोध बना रहा। अध्यक्षीय आसन पर बैठे वरिष्ठ सांसद जगदंबिका पाल ने विपक्षी सदस्यों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा, “जनता ने आपको कानून बनाने के लिए संसद भेजा है। यह सत्र का तीसरा हफ्ता है और अब तक कोई विधेयक पारित नहीं हो सका है।” बावजूद इसके विपक्ष का प्रदर्शन जारी रहा और अंततः लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

दूसरी ओर, राज्यसभा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। उपसभापति ने उनके राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए सदन में मौन रखवाया। इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। शिबू सोरेन का झारखंड और भारतीय राजनीति में लंबा और प्रभावशाली सफर रहा है, जिसे लेकर नेताओं और नागरिकों में शोक की लहर है।

मानसून सत्र के पहले 10 दिनों में से 8 दिन हंगामे की भेंट चढ़ चुके हैं। बीते दिनों राज्यसभा में विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों में कहा गया कि सदस्यों को रोकने के लिए कमांडो बुलाए गए, जिसे कांग्रेस ने लोकतंत्र के लिए ‘काला दिन’ बताया। जवाब में केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कहा, “हंगामे और आक्रामक व्यवहार करने वाले कुछ सदस्यों को ही रोका गया था।”

Read more : Jabalpur News : रांझी क्षेत्र में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस का विरोध : थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, सुंदरकांड की पुस्तक भेंट कर दी चेतावनी

रिपोर्ट्स के अनुसार, संसद की कार्यवाही का हर मिनट करीब ₹2.5 लाख का खर्च आता है। इसका अर्थ है कि हर घंटे करीब ₹1.5 करोड़, और पूरे दिन में ₹9 करोड़ तक का सरकारी खर्च होता है। लेकिन मौजूदा हालात में अधिकांश दिन महज़ हंगामे में ही बीत रहे हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories