Jabalpur News : भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भिड़ंत, ओमती थाने में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद

Jabalpur News : जबलपुर से एक ब्रेकिंग न्यूज़ सामने आई है, जहां भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई। घटना ओमती थाना परिसर की है, जहां भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष श्रीकांत ‘कुक्की’ वर्मा और थाना प्रभारी एसआई रजनीश के बीच जमकर बहस हो गई।

Jabalpur News : दरअसल, भाजपा कार्यकर्ता किसी मुद्दे को लेकर ज्ञापन देने ओमती थाने पहुंचे थे, लेकिन इसी दौरान गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह मामूली बहस तेज तीखी बहस में तब्दील हो गई।

Jabalpur News : इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच कहासुनी साफ देखी जा सकती है। विवाद के बाद भाजपा युवा मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे और स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद अधिकारियों ने स्थिति को संभाला और फिलहाल मामला शांत बताया जा रहा है। प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो के चलते घटना ने राजनीतिक रंग पकड़ लिया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bhopal News: MP में 90 फीसदी से कम E-Attendance वाले Teacher होंगे Suspend

Bhopal News: भोपाल: मध्य प्रदेश में 90 प्रतिशत से...

Related Articles

Popular Categories